Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दिव्यांगों को मिल रहे निशुल्क उपकरण:जयपुर से आए विशेषज्ञ, दूसरे जिलों से भी पहुंचे; भोजन का भी इंतजाम

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद शहर में एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे। सुबह 8 बजे से ही शिविर में लोगों का आना शुरू हो गया था। जयपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्यांगों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं। गुरुवार को फीता काटकर शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन एसएन साध ट्रस्ट और स्व. डॉ. रजनी सरीन की प्रेरणा से किया जा रहा है। फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और कन्नौज समेत कई जिलों से दिव्यांग सहायता के लिए पहुंचे हैं। शिविर में रजिस्ट्रेशन, जांच और जरूरत के अनुसार उपकरण देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद डॉक्टर कर रहे जांच शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांगों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके बाद जयपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच करते हैं। जांच के आधार पर यह तय किया जाता है कि संबंधित दिव्यांग को किस तरह के उपकरण की जरूरत है। कृत्रिम पैर और कैलीपर समेत कई उपकरण शिविर में कृत्रिम पैर, पोलियो प्रभावित लोगों के लिए कैलीपर और बैसाखी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है। कई जिलों से पहुंचे दिव्यांग सहायता लेने के लिए फर्रुखाबाद के अलावा आसपास और दूर-दराज के जिलों से भी दिव्यांग पहुंचे हैं। हरदोई, शाहजहांपुर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी और कन्नौज से आए लोगों की भी शिविर में जांच की जा रही है। सुबह से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से शिविर में चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था शिविर में दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। शिविर की व्यवस्थाओं में राकेश साध, चमकेश साध, अमर साध, उदयपाल, रोहित और छोटू समेत कई लोग सहयोग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में दो थानों के मामलों में SIT गठित:एएसपी ग्रामीण करेंगे देखरेख, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता अगुवाई करेंगी; डीआईजी ने बनाई टीम
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 17 साल की किशोरी को नौकरी-इलाज का झांसा:जयपुर में बेहोश करने का दावा, पिता ने थाने में की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment