Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:युवक ने खुद को कर्मचारी बताकर रोहित गौतम से पैसे हड़पे, केस दर्ज

    29 minutes ago

    1

    0

    जौनपुर में शहर कोतवाली पुलिस ने मोहित भाटिया के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मोहित पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर रोहित गौतम से 10 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है। रोहित के मुताबिक, उसकी मुलाकात मोहित भाटिया से हुई थी। मोहित ने खुद को विश्वविद्यालय का कर्मचारी बताते हुए लिपिक पद पर पहले तदर्थ और बाद में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उसने 10 लाख रुपये मांगे। आरोप है कि नौकरी मिलने की उम्मीद में रोहित ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से 10 लाख रुपये दे दिए। कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो रोहित ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर मोहित टालमटोल करने लगा। रोहित के अनुसार, बीती 3 अक्टूबर को वह रुपये मांगने मोहित के घर पहुंचा तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। साथ ही मोहित ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिन की बारिश के बाद मेरठ में निकली धूप:तापमान 32 डिग्री के पार जाने की संभावना आज से उमस फिर करेगी परेशान
    Next Article
    मेरठ में चेन लूट के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, बदमाश बोला- सर जी गलती हो गई आगे से नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment