Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में चेन लूट के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, बदमाश बोला- सर जी गलती हो गई आगे से नहीं होगी

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सावेज (22) निवासी जाकिर कॉलोनी, लोहियानगर के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और 3,320 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। सिविल लाइन सीओ दीक्षा भोरिया ने बताया- मंगलवार तड़के स्वाट टीम नगर और नौचंदी पुलिस को सूचना मिली कि चेन लूट की घटना में वांछित सावेज नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सावेज के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विरोध करने पर महिला को सड़क पर घसीटा घटना 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है। शास्त्रीनगर की नई सड़क स्थित रतन कुंज अपार्टमेंट निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी चांदनी श्रीवास्तव इवनिंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं। गीता कॉलोनी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से करीब 35 ग्राम सोने की चेन झपट ली। चांदनी ने बदमाशों का विरोध करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गईं। बदमाश उन्हें कई मीटर तक घसीटते हुए ले गए। छीना-झपटी में चेन का आधा हिस्सा महिला के हाथ में रह गया, जबकि बाकी हिस्सा बदमाश लेकर भाग निकले। रास्ता बंद मिला तो बाइक छोड़कर भागे महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। रंगोली मंडप की ओर जाते समय नाले के पास रास्ता बंद मिलने पर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भोरिया ने बताया- घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:युवक ने खुद को कर्मचारी बताकर रोहित गौतम से पैसे हड़पे, केस दर्ज
    Next Article
    बागपत में लड़की ने बच्चों को बेरहमी से पीटा, VIDEO:मोबाइल चोरी के आरोपी को 23 में बाल उखाड़कर तीन चाटे मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment