Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर एथलेटिक्स में मेरठ-वाराणसी-आगरा का दबदबा:69 जिलों के 1900 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, प्रयागराज में हो रही प्रतियोगिता

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 61वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेरठ, वाराणसी और आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इन जिलों के एथलीटों ने कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता में प्रदेश के 69 जिलों के करीब 1,900 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 400 मीटर में वाराणसी के अभय अव्वल, मेरठ के वैभव ने भी जीता गोल्ड बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वाराणसी के अभय कुमार दुबे ने 46.99 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के वैभव भारद्वाज 47.29 सेकंड के साथ दूसरे और बिजनौर के अंशुल कुमार 48.12 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 200 मीटर दौड़ में मेरठ के वैभव भारद्वाज ने 21.44 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वाराणसी के शुभम यादव 21.65 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मेरठ की वंशिका और बिजनौर की तनु ने मारी बाजी बालिका 200 मीटर दौड़ में मेरठ की वंशिका राठी ने 24.65 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर में बिजनौर की तनु चौधरी ने 54.47 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। 3000 मीटर में आगरा के खिलाड़ियों का जलवा बालक 3000 मीटर दौड़ में आगरा के अजय कुमार ने 8:14.70 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। आगरा के ही एक अन्य अजय 8:14.90 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालिका 3000 मीटर में वाराणसी की ऋषि गोस्वामी ने 10:37.50 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंबी कूद में आगरा के सुखवीर ने लगाई 7.18 मीटर छलांग फील्ड स्पर्धाओं में आगरा के सुखवीर सिंह ने बालक लंबी कूद में 7.18 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। चंदौली के साहिल पांडे 7.10 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालक ऊंची कूद में मेरठ के कार्तिक सैनी ने 1.98 मीटर की ऊंचाई पार कर पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक में भदोही के हर्ष, डिस्कस थ्रो में शामली के मंजीत अव्वल भाला फेंक में भदोही के हर्ष मिश्रा ने 70.02 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। बागपत के वंश चौहान 67.59 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालक डिस्कस थ्रो में शामली के मंजीत ने 49.40 मीटर की दूरी तक डिस्क फेंककर पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित एथलीट 14 से 16 सितंबर 2026 तक देहरादून में होने वाली 9वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारा, VIDEO:चोरी के आरोपियों को अस्पताल ले गई पुलिस, बेटे को हिरासत में लेने की आशंका में मारपीट
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 13 अवैध बिल्डिंग सील की:बिना नक्शा नक्शा के बने थे, 6 कमर्शियल और 7 आवासीय भवन शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment