Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 13 अवैध बिल्डिंग सील की:बिना नक्शा नक्शा के बने थे, 6 कमर्शियल और 7 आवासीय भवन शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी में 13 निर्माण सील किए। इनमें छह व्यावसायिक और सात आवासीय निर्माण शामिल हैं। सभी निर्माण एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे थे। पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी में छह निर्माण सील प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टीम ने हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य लोगों की ओर से किए जा रहे छह अवैध व्यावसायिक और आवासीय निर्माण सील किए। चौक और आसपास सात अवैध निर्माण पर कार्रवाई प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज और दुबग्गा थाना क्षेत्रों में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला समेत अन्य की ओर से एलडीए की स्वीकृति के बिना कराए जा रहे सात निर्माणों को सील किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर एथलेटिक्स में मेरठ-वाराणसी-आगरा का दबदबा:69 जिलों के 1900 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, प्रयागराज में हो रही प्रतियोगिता
    Next Article
    बरेली में ईद-मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर मौलाना का फतवा:बोले- DJ, नाच-गाना और असलहों का प्रदर्शन नाजायज, तिरंगा लगाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment