Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जोधपुर के लहंगे लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:जुए में हारे पैसे की भरपाई के लिए बनाया था लूट का प्लान, 25 दिन पहले की घटना

    10 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में जोधपुर के कीमती लहंगों से लदा टेम्पों लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से लहंगे, टेम्पों, दो बाइक, दो देशी तमंचे और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस ने उनके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। पकड़े गए बदमाशों में फर्रूखाबाद जिले के नगला खेम रेगाई निवासी सादाब पुत्र सलीम, फर्रूखाबाद जिले के ढपलपुर निवासी वाशिद खान पुत्र आबिद खान, लेनगांव फर्रूखाबाद निवासी विशाल यादव उर्फ विक्की पुत्र सर्वेश यादव, नगला खेम रेगाई निवासी शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव, फर्रुखाबाद के ही पिथूपुर निवासी योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेंद्र राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस को अभी जिया उल उर्फ आबू, सचिन यादव, विवेक राजपूत और अभिजीत राजपूत के नाम भी सामने आए हैं। ये सभी फर्रूखाबाद जिले के ही रहने वाले हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 25 दिन पहले लहंगे लूटे थे बदमाशों ने 28 जनवरी को उस समय लहंगों से भरा आटो लूट लिया था, जब वह बस से आये पार्सल को तेराजाकेट कस्बे से लेकर तालग्राम जा रहा था। आटो पर जोधपुर के 20 लाख रुपये कीमत के लहंगे-चुनरी भरे हुए थे। रोहली मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाश आ गए। दो बदमाशों ने ड्राइवर शमीम अहमद के तमंचा सटाकर आटो रुकवा लिया और आटो समेत लहंगे लेकर भाग गए। ड्राइवर शमीम अहमद ने तालग्राम में कम्पनी कार्यालय पहुंच कर घटना की जानकारी मोहम्मद कामिल को दी। जिसके बाद पुलिस को टेम्पों लूट मामले की जानकारी दी गई। बताया गया कि टेम्पों में फर्रूखाबाद और गुरसहायगंज के 14 व्यापारियों का माल लदा हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जुए में रुपये हारने पर बनाया लूट का प्लान पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग जुएं में काफी पैसा हार गए थे। जिसकी भरपाई करने के लिए लूट का प्लान बना डाला। उन्होंने बताया कि वशीद खां वीजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी चलाता है, जोकि लहंगा-चुनरी के व्यापार से जुड़ा है। उसने विशाल यादव को माल के आवागमन की जानकारी दी। विशाल ओयो होटल चलाता है। उसने लूट की योजना बनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत:कानपुर में मां की गोद में सांस थमी, पिता बोले-इलाज के बाद डॉक्टर गायब हो गए
    Next Article
    अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार:दुधारा पुलिस ने 28.5 किलो पौधे पकड़े,आरोपी को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment