Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस, कानपुर-अनवरगंज होते हुए चलेगी:अयोध्या से मथुरा अमृत भारत की सीधी कनेक्टिविटी, फर्रुखाबाद और कासगंज होकर चलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर से रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन को नियमित करते हुए इसे अब अमृत भारत एक्सप्रेस (14809/14810) के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत 14809 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं वापसी में 14810 मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से चलकर बुधवार सुबह 8 बजे जोधपुर पहुंचेगी। कानपुर में दो प्रमुख स्टॉप इस ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल और कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन से कानपुर के श्रद्धालु अयोध्या और मथुरा का सीधा सफर कर सकेंगे। ये ट्रेन मथुरा की तरफ से आने पर कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर सुबह 11:28 बजे, कानपुर सेंट्रल11:50 बजे चलेगी। इन बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं अयोध्या और मथुरा की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने लोकसभा सदन में ये मुद्दा रेल मंत्री के सामने रखा था। जिसके बाद अब रेलवे नें नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, खासकर त्योहार और गर्मियों में भीड़ के समय यात्रा आसान होगी। अब श्रद्धालु अयोध्या और मथुरा में दर्शन कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला शसक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंची शिल्पा शेट्टी:कानपुर में फिक्की फ्लो के ग्रांड फिनाले में "चुरा के दिल मेरा" सांग पर थिरकी, बोलीं-संघर्ष से ही सफलता का रास्ता बनता है
    Next Article
    श्रीराम मन्दिर में वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय:10 बजे तक ही मिलेगा अतिथियों को प्रवेश, दोपहर 1:45 के बाद दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment