Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या:गोरखपुर में पड़ोसी टीचर के घर में मिली लाश; खेलते वक्त उठा ले गया था

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के ज्वैलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी के घर में मिली। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वैभव वर्मा सोमवार शाम को लापता हो गया था। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने चला गया। करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस हालत में पड़ी है। परिवार के लोग भागते हुए पहुंचे। आसपास तलाश की तो थोड़ी दूरी पर बच्चे की एक चप्पल मिली। परिवार ने पूरे इलाके में तलाश की। स्कूल, दोस्तों, रिश्तेदारों में पता किया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस फॉरेंसिक, डॉग स्कवॉयड के साथ मौक पर पहुंची। सीसीटीवी चेक किए तो बच्चा पड़ोस में रहने वाले कम्प्यूटर टीचर के साथ जाते दिखाई दिया। पूछताछ की गई तो उसने अपहरण के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर घर के बेसमेंट से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर खजनी कस्बे की है। 4 तस्वीरें- क्लास 4 में पढ़ता था, अपहरण के शक पर पुलिस के पास पहुंचा परिवार खजनी कस्बे में लक्ष्मी नारायण वर्मा रहते हैं। इनकी गिनती इलाके के सबसे बड़े ज्वैलरी कारोबारी में होती हैं। लक्ष्मी नारायण के बेटे हनुमान का सबसे छोटा बेटा वैभव नवल्स एकेडमी से चौथी क्लास में पढ़ाई करता था। सोमवार दोपहर 1:30 बजे वैभव स्कूल से लौटा। घर पहुंचकर बैग रखा और यूनिफॉर्म बदलकर साइकिल लेकर घर से निकलने लगा। दादी ने वैभव से खाना खाने के लिए कहा तो उसने कुछ देर में आने की बात कही। करीब 30 मिनट बाद एक पड़ोसी ने घर आकर बताया कि वैभव की साइकिल घर के पीछे पड़ी हुई है। दादी घर से 50 मीटर दूर पहुंची तो वैभव नहीं दिखा। आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दादी ने परिवार को सूचना दी। वैभव के पिता और परिवार के बाकी लोग भी 20-25 मिनट में आ गए। उन्होंने तलाश शुरू की तो जहां साइकिल मिली थी, उससे 100 मीटर दूर खाली खेत में वैभव की एक चप्पल पड़ी हुई थी। परिवार को अपहरण का शक हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी। खोजी कुत्ते को बच्चे की ड्रेस सुंघाई, एक किमी दूर तक गया एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने 5 टीमें गठित कीं। एक टीम ने CCTV खंगालने शुरू किए। बाकी टीमें डॉग स्कवॉयड लेकर मौके पर पहुंचीं। बच्चे की स्कूल ड्रेस खोजी कुत्ते को सुंघाई गई। इसके बाद कुत्ता जहां चप्पल पड़ीं थी, वहां से एक किमी दूर खेत से होता हुआ रोड तक गया। पुलिस को शक हुआ कि बच्चा खेत से रोड तक पहुंचा होगा। CCTV में बच्चा पड़ोसी के साथ जाता दिखा, पूछताछ की तो जुर्म कबूला इस बीच पुलिस को एक CCTV में वैभव खेत में दिखाई दिया। उसके साथ एक शख्स और था। वैभव आगे-आगे चल रहा था। पीछे-पीछे वह शख्स नजर आ रहा था। पुलिस ने वैभव के पिता को बुलाया। उन्होंने उस शख्स की पहचान 4-5 घर छोड़कर रहने वाले सर्वेश भट्‌ट के रूप की। पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि घर से निकलने के बाद वैभव को सर्वेश मिला। उसे साथ चलने को कहा। क्योंकि, सर्वेश पड़ोसी था। उससे रोज मिलता-जुलता था। इसलिए वैभव उसके साथ चला गया। कुछ देर दोनों घूमते रहे। फिर सर्वेश, वैभव को अपने घर लाया। उसका घर बेसमेंट समेत 2 मंजिला है। परिवार वाले ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। ऐसे में सर्वेश ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब परिवार वाले ऊपर थे। वह मौका पाकर लाश को ठिकाने लगाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई। एक महीने पहले मां का हो गया था निधन पिता हनुमान वर्मा ने बताया- डेढ़ महीने पहले वैभव की मां श्वेता वर्मा का बीमारी से निधन हो गया था। तब से वह ज्यादा वक्त मेरे साथ ही बिताता था। CCTV देखकर सीधे-सीधे अपहरण का मामला लगा। फुटेज में मोहल्ले के कुछ लोग भी दिखाई दिए। बाद में सर्वेश पर शक हुआ। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'मेरा बच्चा कहां है, उसे ले आओ':नोएडा में 6 साल का बेटा खोने वाली मां का दर्द; भाई भी बार-बार रो रहा "मेरा बच्चा कहां है.. कोई मेरे बच्चे को ला दो..'' 3 दिन से बस यही रट लगा रही है वो मां, जिसके 6 साल के बेटे आव्यान की नोएडा में 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरने से मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 15 शहरों में जोरदार बारिश, सड़कें तालाब बनीं:रायबरेली में जमीन धंसी तो नीचे सुरंग मिली, सहारनपुर में डीएम ऑफिस में पानी भरा
    Next Article
    कांग्रेस सांसद बोले-छात्रों को लगी एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे:पूछेंगे कि लाठियों पर कीले क्यों थीं; राम गोपाल ने कहा- कानून से पेपर लीक नहीं रुकेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment