Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 15 शहरों में जोरदार बारिश, सड़कें तालाब बनीं:रायबरेली में जमीन धंसी तो नीचे सुरंग मिली, सहारनपुर में डीएम ऑफिस में पानी भरा

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। मंगलवार सुबह से नोएडा, मेरठ, गोंडा समेत 15 शहरों में रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। सहारनपुर में तड़के 4 बजे झमाझम बारिश हुई। 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2-3 फीट तक जलभराव हो गया। डीएम ऑफिस कैंपस में घुटनों तक पानी भर गया। ऑफिसर्स कॉलोनी में भी पानी घुस गया, जहां जिला जज, कमिश्नर, नगर आयुक्त जैसे बड़े अफसरों के आवास हैं। शहर की ज्यादातर कॉलोनियां तालाब बन गईं। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। रायबरेली में बारिश से खेत में 2 फीट का गड्‌ढा हो गया। गांव वालों ने देखा तो सुरंग मिली। मौके पर पहुंचकर ASI ने जांच शुरू की। मौसम विभाग (IMD) ने आज यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में बहुत भारी और 53 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, कल यानी सोमवार को गोरखपुर, बाराबंकी समेत 25 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास 45 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबकर 2 कारें चकनाचूर हो गईं। रामपुर में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे उफनाते नाले में गिर गए। एक को बचा लिया गया। दूसरे की मौत हो गई। उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में कटान से 120 बीघा गन्ने की फसल शारदा नदी में समा चुकी है। बलिया में सरयू का पानी गांवों में घुस गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। बारिश की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी रेखा एक बार फिर से यूपी की तरफ बढ़ रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी और मजबूत हो रहा है। इस वजह से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बढ़िया बारिश के आसार बन रहे हैं। 30 जुलाई तक यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने होर्मुज के मुद्दे पर सऊदी-ओमान से बात की:कहा- अमेरिकी हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा, मिलकर हालात संभालेंगे
    Next Article
    ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या:गोरखपुर में पड़ोसी टीचर के घर में मिली लाश; खेलते वक्त उठा ले गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment