Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "जेवर विधानसभा के नगला पदम में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की दुःखद मृत्यु, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का किया दौरा, मुख्यमंत्री कार्यालय को दी घटना की जानकारी"

    3 hours from now

    1

    0

    जेवर, गौतमबुद्धनगर | 17 अक्टूबर 2026। जेवर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा रबूपुरा के समीप स्थित ग्राम नगला पदम में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की संदिग्ध विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई मृत्यु की अत्यंत हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश पुत्र कृष्ण (37 वर्ष), उनकी पत्नी ललिता (35 वर्ष) तथा उनके तीन मासूम बच्चे लड्डू (11 वर्ष), मिस्टी (7 वर्ष) एवं साक्षात (3 वर्ष) दिनांक 16 अक्टूबर की रात्रि को भोजन करने के पश्चात सो गए थे। शनिवार, 17 अक्टूबर की सुबह परिवार के सभी पाँच सदस्य मृत अवस्था में पाए गए।घटना की सूचना मिलते ही जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर परिस्थितियों का जायजा लिया तथा उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। "विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस अत्यंत दुःखद घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी है।"घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) तथा खाद्य विभाग की टीमें उपस्थित हैं और घटना के कारणों की गहन जाँच की जा रही है। विशेष रूप से इस बात की पड़ताल की जा रही है कि परिवार द्वारा सेवन किए गए खाद्य पदार्थों में कोई विषैला तत्व मौजूद था अथवा मृत्यु का कोई अन्य कारण रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि वैज्ञानिक जाँच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो सकेगी।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “एक ही परिवार के पाँच सदस्यों, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं, का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाली घटना है। मैंने स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर परिस्थितियों की जानकारी ली है तथा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय को भी पूरी घटना से अवगत करा दिया है। पुलिस-प्रशासन और खाद्य विभाग की टीमें जाँच में जुटी हैं। मेरी अपेक्षा है कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता और निष्पक्षता से जाँच हो तथा यह शीघ्र स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस कारण से एक पूरा  परिवार काल के गाल में समा गया।”विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों से जाँच को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने, आवश्यक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ दिवंगत परिवार के परिजनों के साथ हैं। ''ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। यह अपूरणीय क्षति पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद है।'' घटनास्थल पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन संतोष कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम एवं कोतवाली प्रभारी रबूपुरा श्याम बाबू शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi पर भड़के BJP नेता Nitin Nabin, बोले संसद में विकास कार्यों पर क्यों नहीं बोलते
    Next Article
    प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा Bihar, राष्ट्रीय बैठक में बोले कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment