Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

    12 hours ago

    1

    0

    जयपुर, एक अक्टूबर जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने सात मरीजों के छह घंटे के भीतर 13 जोड़ प्रतिस्थापन ऑपरेशन किए। अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के अनुसार, 28 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच ये ऑपरेशन किए गए।इनमें घुटने के 12 और कूल्हे का एक जोड़ बदला गया। अस्थि रोग विभाग की यूनिट-चार के प्रमुख डॉ. अनुराग धाकड़ ने दावा किया कि राजस्थान के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने इसे देश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी संभवतः पहली ऐसी उपलब्धि बताया।अस्पताल ने बताया कि सभी मरीजों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत इम्प्लांट (कृत्रिम जोड़) नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उन्होंने ऑपरेशन के दूसरे दिन से चलना शुरू कर दिया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. धाकड़ के अलावा डॉ. मुकेश असवाल, डॉ. क्षितिज अग्रवाल, डॉ. रिपुंजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद, डॉ. युवराज, डॉ. अक्षय और डॉ. सचिन शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत
    Next Article
    रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment