Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झपकी आने से खड़े डंपर में घुसी स्लीपर बस:ड्राइवर समेत 2 की मौत, 30 घायल; झांसी में बस काटकर निकाले गए यात्री

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू के दौरान बस का अगला हिस्सा काटकर चालक के शव और घायलों को बाहर निकाला गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते बाहर निकले। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़ा गांव थाना क्षेत्र में पारीछा पावर प्लांट के पास हुआ। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के सावन गांव निवासी बस चालक इस्लाम बेग (33) और विदिशा जिले के रामनगर गांव निवासी कन्ना नायक (69) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बस प्रयागराज से विदिशा जा रही थी। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देखिए 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… डेढ़ घंटे पहले बदला था ड्राइवर विदिशा के रामनगर निवासी हेमराज नायक ने बताया-वह अपनी पत्नी कमला, ससुर बाबूलाल, सास रामबाई और रिश्ते के समधी कन्ना नायक के साथ प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे। 27 जुलाई को गांव से बस में सवार हुए थे। बस में करीब 50 यात्री थे। मंगलवार सुबह प्रयागराज पहुंचकर सभी ने गंगा स्नान किया और रात में वापस गांव के लिए रवाना हो गए। झांसी से पहले एक ढाबे पर बस कुछ देर रुकी थी। वहीं चालक बदला गया। दूसरा चालक बस चला रहा था। सभी यात्री सो रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद हादसा हो गया। कन्ना नायक चालक के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे थे, इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा चोट लगी। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 5 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी कन्ना नायक की मौत के बाद परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी का पांच साल पहले निधन हो चुका था। परिवार में दो बेटे दिलीप और कालू तथा एक विवाहित बेटी मूर्तिबाई हैं। परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गांव ले जाएंगे। वहीं, बस चालक इस्लाम बेग के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। घायल यात्री बाबूलाल बोले- बस टकराते ही नींद खुली हादसे में विदिशा जिले के रामनगर निवासी बाबूलाल घायल हो गए। उन्होंने बताया- हम प्रयागराज से गंगा स्नान कर बस से लौट रहे थे। रात में सभी अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैं सीट से उछलकर नीचे गिर गया और तभी मेरी नींद खुली। उन्होंने बताया, "हादसे के बाद बस का अगला गेट टेढ़ा होकर बंद हो गया था। ड्राइवर वहीं फंस गया था। बड़ी मुश्किल से लोग बस से बाहर निकल सके। कोई खिड़की के रास्ते निकला तो कुछ महिलाओं को भी खिड़की से बाहर निकाला गया। मैं किसी तरह गेट की तरफ से बाहर निकल आया। घायल यात्री मिथुन बोले- मेरे 6 साथियों को चोटें आई हैं हादसे में घायल अशोकनगर जिले के भैंसराबाद निवासी मिथुन ने बताया- हम 8 लोग साथ में यात्रा कर रहे थे। हादसे में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों को मामूली चोट लगी है। हम दादी के निधन के बाद उनके फूल विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। परसों वहां पहुंचे थे और मंगलवार रात वापस लौट रहे थे।" उन्होंने बताया, "रास्ते में सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था। हमारी बस पीछे से उसमें जा टकराई। हादसे के समय मैं बस में बैठकर मोबाइल चला रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई तो मैं सीट से उछलकर नीचे गिर पड़ा। टक्कर के बाद बस की सारी लाइटें बंद हो गईं और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से हम लोग खिड़की के रास्ते बाहर निकल पाए। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस खड़े डंपर से टकरा गई। इसमें ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। बाकी इलाज के बाद अपने घर चले गए। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें 4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की थी, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके खुद ने सुसाइड किया कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम ने कहा- बांटने वालों के आदर्श बाबर और औरंगजेब:भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर कराएंगे, 'समरसता संकल्प अभियान’ की हुई शुरुआत
    Next Article
    4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment