Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके सुसाइड किया

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या करके मंगलवार को सुसाइड कर लिया था। चार महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। अब दोनों का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वे पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं। दरअसल, सचेंडी इलाके में रहने वाले सौरभ (23) और रानी (20) ने घर से भागकर शादी की थी। रानी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद थाने में दोनों परिवारों की पंचायत हुई। इसमें सौरभ ने रानी का पूरी जिंदगी ध्यान रखने का वादा किया। रानी भी परिवार के साथ जाने को तैयार नहीं थी। वह सबकुछ छोड़कर सौरभ के साथ ही रहने पर अड़ी हुई थी। आखिरकार दोनों परिवार मान गए। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए, लेकिन वहां गुजारा करना मुश्किल हो गया। पांच दिन पहले दोनों कानपुर वापस लौटे। किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे। मंगलवार को कमरे में दोनों के शव मिले। अब पुलिस दोनों के पुराने मोबाइल और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। तीन साल से दोनों का अफेयर चल रहा था सौरभ सविता सचेंडी के छत्तीसकला पुरवा गांव का रहने वाला था। उसका रानी से तीन साल से अफेयर चल रहा था। सौरभ अपने पिता नरेश के साथ सैलून की दुकान पर काम करता था। परिवार में मां कमला, बड़ा भाई छोटू और छोटा भाई शिवा हैं। सौरभ तीन भाइयों में मंझला था। शालिनी उर्फ रानी का घर सौरभ के घर के सामने था। उसके पिता रामेश्वर सब्जी बेचते हैं। परिवार में मां पिंकी, भाई आलोक और छोटी बहन संध्या हैं। थाने में पंचायत हुई, दोनों ने साथ रहने का फैसला किया सौरभ और रानी रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। 1 अप्रैल को पुलिस ने दोनों को बरामद किया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। इस दौरान दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। लड़की ने कहा था- 19 साल की हूं, जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हूं थाने में हुई पंचायत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें शालिनी पुलिस के सामने कहती दिख रही है कि मैं 19 साल की हूं, बालिग हूं और अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हूं। जब पुलिस ने पूछा कि क्या वह किसी दबाव में यह बात कह रही है, तो उसने जवाब दिया- नो सर। वहीं, सौरभ ने भी पुलिस के सामने वादा किया था कि वह पूरी जिंदगी शालिनी का साथ निभाएगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएगा। उस वक्त रानी की मां कहा था कि उन्होंने बेटी को काफी समझाया, लेकिन वह किसी भी कीमत पर सौरभ के साथ ही जाना चाहती थी। सौरभ और उसके परिवार ने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया। पांच दिन पहले कानपुर लौटे, किराये के कमरे में मिले शव थाने में पंचायत के बाद सौरभ और रानी कानपुर छोड़कर दिल्ली चले गए थे। पांच दिन पहले दोनों लौटे, लेकिन अपने-अपने घर नहीं गए। सौरभ ने अपने एक परिचित की मदद से बर्रा में एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराये का कमरा लिया। दोनों वहीं रह रहे थे। मंगलवार को उसी कमरे में दोनों के शव मिले। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो शालिनी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें सहारनपुर में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर पथराव:जवानों ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को पीटा; हाईवे जाम किया था सहारनपुर के देवबंद में मंगलवार शाम 17 साल के लड़के की हत्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झपकी आने से खड़े डंपर में घुसी स्लीपर बस:ड्राइवर समेत 2 की मौत, 30 घायल; झांसी में बस काटकर निकाले गए यात्री
    Next Article
    मेरठ में लड़की को 3 गोलियां मारकर सुसाइड किया:एकतरफा प्यार में वारदात, लड़की के पेट-सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment