Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी कमिश्नर-IG ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, हिसार के कलाकारों ने किया शिव तांडव

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कमिश्नर बिमल दुबे और आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर फूल बरसाए। इसके बाद हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। ओरछा से दोपहर 12 बजे करीब 6 हजार कांवड़ियों के साथ शुरू हुई यात्रा झांसी पहुंचते-पहुंचते 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं तक पहुंच गई। यात्रा में भगवान शिव और देवी-देवताओं की झांकियां, 101 दिव्यांग कांवड़िए और रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में स्कूली छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इलाइट चौराहे पर यात्रा पहुंची तो सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। हरियाणा के हिसार से आए कलाकारों ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी और महाआरती की। अघोरी मंचन ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। कांवड़िए यात्रा के बाद सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। इससे पहले शहर में जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 4 तस्वीरें देखिए… कांवड़ यात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्थीरिया से जूझ रहे 9 वर्षीय बच्चे की जान बची:अयोध्या में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मिला समय पर इलाज
    Next Article
    मनियर पीएचसी प्रभारी पर गंभीर आरोप:बलिया में महिला स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ से मिलीं, कार्रवाई का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment