Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनियर पीएचसी प्रभारी पर गंभीर आरोप:बलिया में महिला स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ से मिलीं, कार्रवाई का आश्वासन

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। गुरुवार को आरबीएसके की महिला चिकित्सक, एएनएम, आशा संगिनी और आशा बहुएं इन आरोपों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीएमओ डॉ. अभय कुमार से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। सीएमओ डॉ. अभय कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को मामले में शुक्रवार तक समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसीएमओ डॉ. मंजू रानी ने बताया कि सीएमओ ने सभी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और जल्द परिणाम का भरोसा दिलाया। महिला स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि डॉ. शैलेंद्र रावत उन्हें एक मिनट भी देर होने पर अनुपस्थित कर देते हैं। वे बाहर की दवाएं लिखते हैं और इसका विरोध करने पर वेतन रोक देते हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करने और अनैतिक रूप से दवाएं लिखने के भी आरोप हैं। यह मामला पहले भी उठाया जा चुका है। बीते दिनों आरबीएसके की महिला चिकित्सक, एएनएम, आशा संगिनी और आशा बहुओं ने विधायक केतकी सिंह के आवास पर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि को एक पत्रक भी दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को एसीएमओ डॉ. अरविंद यादव के नेतृत्व में एक टीम ने मनियर पीएचसी का दौरा कर आरोपों की जांच की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी कमिश्नर-IG ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, हिसार के कलाकारों ने किया शिव तांडव
    Next Article
    DGP आवास के पास LLB छात्र की मौत:एक्सीडेंट के बाद रोड पर तड़पता रहा, समय से नहीं मिला उपचार; अधिक खून बहने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment