Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी बिल लागू करने को वकीलों का प्रदर्शन:सोनभद्र में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा। वकीलों ने उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने इस बिल को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव, राजेंद्र यादव, रविंद्र पटेल, संतोष कुमार, संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह और शैलेन्द्र कुमार सहित कई अन्य वकील शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में 8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपए
    Next Article
    झांसी में 4 एक्स हैंडलों पर पुलिस का एक्शन:कैप्शन लिखा- मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली, नगर निगम ने मस्जिद सील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment