Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आज बादल छाएं, हल्की बारिश की संभावना:34°C तापमान, अगले पांच दिन तक रहेगा मौसम साफ

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में आज यानी शनिवार सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के बीच दिन में उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट परेशान कर सकती है। शुक्रवार दोपहर झांसी में तेज बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। IMD ने शुक्रवार को जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई थी। हालांकि जिले में कहीं भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना नहीं मिली। शुक्रवार की 2 तस्वीर देखिए… शुक्रवार को तेज बारिश से गिरा तापमान इससे पहले शुक्रवार दोपहर झांसी में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। आईएमडी ने शुक्रवार को जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई थी। हालांकि जिले में कहीं भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना नहीं मिली। अगले पांच दिन मौसम साफ, निकलेगी तेज धूप मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में झांसी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप निकलने के साथ तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार से तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की संभावना कम रहने से दिन में गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कल 15 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा:सीडीएस के तीन और एनडीए-एनए के दो पालियों में होंगे पेपर, डेढ़ घंटे पहले मिलेगी एंट्री
    Next Article
    फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने पैर में मारी गोली, हत्या-लूट के 17 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment