Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:बाइक चुराकर खंडहर में छुपाता था, बेचने आया तो पकड़ा गया, चोरी की 3 बाइकें बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की 3 बाइक बरामद हुई हैं। वह झांसी से लगातार बाइक चोरी कर रहा था। एक घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। इसके बाद पुलिस आरोपी के पीछे लगी थी। आज आरोपी चोरी की बाइक बेचने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद हुई हैं। चोरी के बाद वह बाइकों के पार्ट्स भी बेच देता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नगर निगम की पार्किंग से चुराई थी बाइक नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया- बिजौली निवासी कमल सिंह यादव की बाइक नगर निगम की पार्किंग से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई थी। चोर के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक बेचने की फिराक में सुकवां ढुकवां कॉलोनी के पीछे जंगल में खड़ा है। इस पर इलाइट चौकी प्रभारी विवेक कुमार और पुलिस टीम के साथ दबिश दी। मौके से चोरी की बाइक के साथ दतिया के बसई थाना क्षेत्र के सतलोन गांव निवासी रहीस यादव पुत्र मातादीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद हुई। जो आरोपी ने कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पहले भी जेल जा चुका है आरोपी आरोपी रहीस यादव चोरी करने का आदतन आरोपी है। 2022 में वाहन चोरी के मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पिछले साल झांसी जीआरपी ने भी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब उसे नवाबाद थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्रता दिवस से पहले कासगंज स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी:RPF-GRP ने चेकिंग अभियान चलाया, यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
    Next Article
    हाशमी सुरमा वालों के रिश्तेदार फर्जी GST सिंडिकेट में गिरफ्तार:नेपाल में हिंदू नाम से छिपा था फरजान, 100 करोड़ से ज्यादा के नेटवर्क का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment