Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बैंक मैनेजर की पत्नी की होटल में मौत:कमरे के दरवाजे पर खड़ी थी, अचानक सिर के बल पीछे की तरफ गिरी; CCTV

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी के एक होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत हो गई। दोनों की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शनिवार को होटल में कमरा बुक करके रुके थे। अगले दिन चेकआउट की तैयारी कर रहे थे। तभी कमरे के दरवाजे पर खड़ी पत्नी अचानक पीछे की तरफ सिर के बल गिर पड़ी, जिससे उसका सिर फट गया। फर्श पर खून फैल गया। पति उसे उठाकर कमरे में ले गया और फिर होटल स्टाफ की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें महिला अपने पति और होटल कर्मचारी के साथ कमरे की ओर जाती दिख रही है। कर्मचारी और पति कमरे के अंदर जाते हैं, जबकि महिला पीछे-पीछे दरवाजे तक पहुंचती है। 4 सेकेंड में खड़े-खड़े नीचे गिर जाती है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मुस्कान (27) अपने पति निलेश (33) के साथ होटल ऋषभ में ठहरी हुई थी। निलेश मध्य प्रदेश के विदिशा का रहने वाला है। MP ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर तैनात है। मुस्कान के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। 2 CCTV फुटेज देखिए- 4 महीने पहले शादी हुई थी, परीक्षा के लिए मायके आई थी प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहने वाले रामजीलाल सिमौलिया ने बताया- मेरी बेटी मुस्कान की शादी 29 जून को निलेश से हुई थी। हमने धूमधाम से होटल जेएस ग्रैंड से बेटी की शादी की थी। मुस्कान का 28 अक्टूबर को जेई (JE) का एग्जाम था। इसलिए 10 अक्टूबर को उसे घर ले आए। मैंने सोचा चलो, मुस्कान एग्जाम भी दे देगी और कुछ दिन मेरे पास रह लेगी। हमें नहीं पता था कि निलेश अचानक रात में आ जाएगा और सुबह-सुबह मुस्कान को लेकर चला जाएगा। निलेश 23 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे आया। अगले दिन वह मुझसे झूठ बोलकर मुस्कान को अपने साथ ले गया। कहा कि अपनी मौसी के यहां गणेश विहार कॉलोनी जा रहा हूं। मैंने कहा कि चले जाओ बेटा। रविवार को निलेश का फोन आया कि आप चित्रा चौराहे पर रुद्र होटल आ जाइए। हमारे यहां कोई रुद्र होटल नहीं है। हमने ढूंढा तो पता चला कि ऋषभ होटल है। जब हम ऋषभ होटल पहुंचे तो पता चला कि वह मुस्कान को अपनी मौसी के यहां न ले जाकर होटल ले गया था। होटल के रजिस्टर में उनकी 23 से 24 अक्टूबर तक की एंट्री थी। दामाद ने हम लोगों को नर्सिंग होम बुलाया रामजीलाल ने बताया- जब हम होटल में थे तो निलेश ने दोबारा फोन किया। कहा कि कपूर नर्सिंग होम आ जाइए। हम कपूर नर्सिंग होम पहुंचे। लेकिन, वहां भी वह हमें नहीं मिला। निलेश ने हमें फिर फोन कर पहले मेडिकल कॉलेज फिर सिविल अस्पताल बुलाया। जब हम सिविल पहुंचे, तो वहां मुस्कान को मृत पाया। निलेश कह रहा है कि मुस्कान गिर गई थी। लेकिन, मुझे शक है कि उसने मेरी मुस्कान का मुंह पकड़कर उसका सिर दीवार में मार दिया होगा। उसके सिर में चोट लगी है। ससुर बोले- दामाद के दूसरी महिलाओं से संबंध रामजीलाल सिमौलिया ने बताया- निलेश पहले प्राइवेट जॉब करता था। अभी 15 दिन पहले उसकी बैंक में नौकरी लगी थी। उसका दूसरी औरतों से संबंध हैं। उसकी पहले से एक पत्नी भी है, जो इंदौर में रहती है। यह बात हमें बेटी की शादी के बाद पता चली। वह बार-बार मेरी बेटी से कहता था कि मेरी पहली पत्नी बढ़िया है। तुम्हारे में वह बात नहीं है। SP सिटी बोलीं- पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पति वहां मौजूद था। पति ने बताया कि वे चेकआउट कर रहे थे। सामान लेने के लिए होटल स्टाफ के साथ कमरे में जा रहे थे। तभी मुस्कान अचानक गिर गई। पुलिस ने होटल पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। दंपती कमरा नंबर 212 में ठहरे थे। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। मृतक के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। ------------------------- यह खबर भी पढ़ेंः- कौशांबी में सोफे पर सो रही मासूम की जलकर मौत, बचाने में चाचा भी झुलसे, कमरे में लगी आग से जला सामान कौशांबी में सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम की आग में जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने की कोशिश में उसके चाचा भी झुलस गए। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मुख्यालय से 28 किमी दूर चरवा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट के लिए रवाना:मीडिया से बात नहीं की; शाह को हत्यारा कहने के मामले में कोर्ट में फैसला संभव
    Next Article
    2 निकाह करने वाली महिला को लखनऊ में मारकर फेंका:चेहरे पर चोट, गला दबाया; बैग में कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment