Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बुर्का पहनकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गार्ड को बंधक बनाकर दो लाख रुपए लूटे थे, मुठभेड़ में पकड़े गए

    16 hours ago

    2

    0

    झांसी के राम राजा दवा बाजार में महेश मेडिकल एजेंसी में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात बसेरा फार्म हाउस के पास दोनों आरोपी मिले। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। कार्रवाई के दौरान दोनों घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही थीं। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पहले 2 तस्वीर देखें… लूट की रकम और सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1.49 लाख रुपये नकद, गैस कटर और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम छोटे लाल राजपूत उर्फ पवन बताया, जो झांसी के रक्सा क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा आरोपी दिनेश है, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा का निवासी है। पुलिस जांच में पता चला कि छोटे लाल पहले दवा कारोबारी के यहां नौकरी कर चुका था। उसे दुकान और वहां की व्यवस्था की जानकारी थी। इसी वजह से उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। गार्ड को बांधकर की थी लूट पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रात में बाजार बंद होने से पहले बिल्डिंग में छिप गए थे। बाद में उन्होंने बुर्का पहनकर नीचे आकर गार्ड को बंधक बनाया और गैस कटर से शटर काटकर करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर चले गए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब दोनों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम छोटे लाल राजपूत उर्फ पवन बताया, जो झांसी के रक्सा क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा आरोपी दिनेश है, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा का निवासी है। पुलिस जांच में पता चला कि छोटे लाल पहले दवा कारोबारी के यहां नौकरी कर चुका था। उसे दुकान और वहां की व्यवस्था की जानकारी थी। इसी वजह से उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में थाने के बाहर महिला को भाई ने घसीटा:शादी के बाद प्रेमी संग भागी थी, SHO बोले-महिला बालिग हैं अंतिम फैसला उसी का होगा
    Next Article
    हापुड़ में हार्ट अटैक से दरोगा का निधन:धौलाना थाने में 10 महीने से तैनात थे, एसपी ने जताया शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment