Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में थाने के बाहर महिला को भाई ने घसीटा:शादी के बाद प्रेमी संग भागी थी, SHO बोले-महिला बालिग हैं अंतिम फैसला उसी का होगा

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जलालाबाद थाने के बाहर सोमवार को एक महिला को उसके भाई ने जबरन घसीटा। महिला 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भागी थी और अब थाने पहुंची थी। इस घटना का वीडियो मंगलवार रात 11 बजे वायरल हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला बालिग है और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। यह मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब 15 दिन पहले महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। उसकी तलाश न होने पर पति ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस बीच, महिला ने कोर्ट मैरिज के लिए हाईकोर्ट में रिट दायर की और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एक वकील से संपर्क किया। सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ तहसील पहुंची थी। यहां उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिली और वे भी तहसील पहुंच गए। करीब दो घंटे तक परिवार के सदस्यों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में बदनामी का हवाला देते हुए उसे पति के घर लौटने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद महिला जलालाबाद थाने जाने के लिए निकली। तभी उसके भाई ने उसे रोक लिया और जबरन घसीटकर ले जाने लगा। इस घटना का वीडियो बनाकर मंगलवार रात वायरल कर दिया गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला शादीशुदा और बालिग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला महिला का ही होगा। बयान दर्ज कराने के बाद वह जिसके साथ रहना चाहती है, रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को निकाला:पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    Next Article
    झांसी में बुर्का पहनकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गार्ड को बंधक बनाकर दो लाख रुपए लूटे थे, मुठभेड़ में पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment