Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में होटल मैनेजर को कस्टमर ने 40 बेल्ट मारे…VIDEO:एक कमरे में 8 लोग रहना चाहते थे, मैनेजर ने मना किया

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में 8 युवकों ने होटल मैनेजर को बेरहमी से पीट दिया। सभी एक रूम में ठहरना चाहते थे। जब मैनेजर ने मना किया तो भड़क गए और गाली गलौच करने लगे। फिर किसी ने बेल्ट बरसाए तो किसी ने लात-घूंसे मारे। मैनेजर को लगभग 40 बेल्ट मारे। दो कर्मचारियों बचाने आए तो उनको भी पीटा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। मगर उससे पहले ही पूरी मारपीट रिकॉर्ड हो गई। घटना 15 फरवरी की रात 10:20 बजे की है। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया। तब पुलिस एक्शन में आ गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास का है। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 8 युवक एक कमरे में रहना चाहते थे, मैनेजर ने मना किया मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी घनेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- जेल चौराहा के पास मेरा विकास नाम से होटल है। मैंने 7 महीने पहले इसे खोला था। 15 फरवरी को रात 10:20 बजे 7 से 8 युवक आए, वे शराब पिए थे। पहले दो युवक ऊपर आए। काउंटर पर मैनेजर और दो कर्मचारी बैठे थे। दोनों युवक रूम मांगने लगे। मैनेजर ने उनसे कहा कि दो रूम में ठहरने की व्यवस्था कर देंगे। 1600 रुपए लगेंगे। तब वे कहने लगे कि एक ही रूम चाहिए। तब मैनेजर ने कह दिया कि एक रूम में नहीं हो पाएगा। आप लोग नशा किए हो, यहां से जाओ। इस पर वे गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। कैमरे तोड़ दिए। मैं किसी को नहीं जानता। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ भी लिया है। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है घटना का 1 मिनट 59 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि युवक और काउंटर के अंदर मौजूद मैनेजर के बीच बहस हो रही है। तभी युवक के साथी आ आते हैं और वे गिरेबान पकड़कर मैनेजर को पीटने लगते हैं। दो कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी पीटते हैं। इसके बाद आरोपी बेल्ट उतार लेते हैं और मैनेजर व दो कर्मचारियों पर बरसाने लगते हैं। इस बीच कुछ युवक काउंटर के ऊपर चढ़कर लात-घुसे मारने लगते हैं। तभी एक आरोपी पत्थर मारकर कैमरा तोड़ देता है। पुलिस ने तीन आरोपियों का किया चालान नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए 3 आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। अभी तक होटल मालिक ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़िए… किसान बोले-हमें कॉलेज बनने का भरोसा मिला था:BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान पर धरना दिया, उनके ही इशारे पर हम पीटे गए हम तो गांव में कूड़ा प्लांट का विरोध कर रहे हैं। पिछले दो महीने से बैठे हैं। हमें विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भरोसा दिया था। उनके ही बयान पर हम धरने पर बैठे। अब उन्होंने ही हमें पिटवा दिया। वह हमारा फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    'सडेन कार्डियक डेथ हिस्ट्री होने पर बच्चों की स्क्रीनिंग कराएं':हार्ट एक्सपर्ट बोले- सांस फूलने पर सतर्क रहें, लखनऊ में लेजर से होगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment