Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में जेल गया पति, पत्नी बॉयफ्रेंड संग चली गई:जमानत पर घर पहुंचा तो पता चला, परिजन बोले-पत्नी की धमकी से डरकर किया सुसाइड

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में पति जेल गया तो पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। जेल से आने के बाद पति ने पत्नी को घर में नहीं पाया तो पत्नी को फोन किया। इस पर महिला ने कहा कि मैं अपने बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही हूं और ये बच्चे भी मेरे बॉयफ्रेंड के ही हैं। इस बात से डिप्रेशन में आए पति ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी की है। 2015 में की थी लव मैरिज मृतक मनीष चौहान (30) पुत्र प्रकाश चौहान ने साल 2015 में चिरगांव निवासी अपनी गर्लफ्रैंड से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। मनीष हंसारी में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। परिजनों के मुताबिक मनीष एक मारपीट के मामले में बीना (मध्य प्रदेश) कोर्ट का वारंटी था। करीब 25 दिन पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति जेल गया तो पत्नी बच्चों संग चली गई आरोप है कि मनीष के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी तीनों बच्चों, करीब दो लाख रुपए नकद और चार लाख रुपए के जेवर लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई। बीते शुक्रवार को मनीष जमानत पर घर लौटा तो मकान पर ताला लटका मिला। वह अपनी मां के घर पहुंचा, लेकिन पत्नी वहां भी नहीं थी। फोन करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि महिला ने घर लौटने से इनकार कर दिया और अपने बॉयफ्रेंड से हत्या कराने की धमकी भी दी। सोमवार को मनीष ने दोबारा फोन कर पत्नी से घर आने की बात कही और बच्चों के बिना अकेलापन जताया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश है और बच्चे भी उसके नहीं हैं। डिप्रेशन में जहर खाया था इस बातचीत के बाद मनीष गहरे अवसाद में चला गया और उसने जहर निगल लिया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई थी नजदीकियां परिजनों के अनुसार मनीष दिहाड़ी मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर सफाई कर्मी थी। आरोप है कि वहीं उसकी मुलाकात कथित बॉयफ्रेंड से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। मनीष को जब पत्नी के अफेयर की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, लेकिन पत्नी बॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं थी। परिवार से अलग रह रही थी परिजनों का कहना है कि लव मैरिज होने के कारण पत्नी की बातों का मनीष पर अधिक प्रभाव था। शादी के कुछ साल बाद वह ससुराल से अलग रहने लगी। आरोप है कि उस दौरान भी उसका कथित बॉयफ्रेंड घर आता-जाता था, जिसे वह सहकर्मी बताकर टाल देती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा, हर एंगल पर हो रही जांच
    Next Article
    रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने 50 दिव्यांग बच्चों संग खेली होली:राजकीय ममता विद्यालय में मनाया उत्सव, बच्चों को दिए रंग और उपहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment