Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल:20 अगस्त को 12 हजार भक्त शामिल होंगे, दिव्यांग और महिलाएं करेंगी नेतृत्व

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में 20 अगस्त को जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के मुताबिक, यात्रा में ओरछा से करीब छह हजार कांवड़िये शामिल होंगे और झांसी की सीमा में पहुंचने के बाद यह संख्या 10 से 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा में भगवान के स्वरूपों की झांकियां, अघोरी मंचन और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के रूप में स्कूली छात्राओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्रद्धालुओं पर शहर में चार स्थानों पर राजकीय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई जाएगी। 101 दिव्यांग श्रद्धालु भी होंगे शामिल सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि इस बार यात्रा में 101 दिव्यांग श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूली छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में यात्रा का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। अघोरी मंचन भी किया जाएगा, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक आकर्षण रहेगा। 70 से 80 स्थानों पर होगा स्वागत समिति के मुताबिक, यात्रा का शहर में करीब 70 से 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में बबीना विधायक और यात्रा के संरक्षक राजीव सिंह पारीछा, धर्मगुरु हरिओम पाठक, संजीव अग्रवाल उर्फ लाला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि यात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए दोपहर 2 बजे झांसी शहर में प्रवेश करेगी। बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए शाम 5 बजे जिला प्रशासन के साथ बैठक कर रूट डायवर्जन भी निर्धारित किया जाएगा। सुबह 10 बजे ओरछा से शुरू होगी यात्रा कांवड़ यात्रा सुबह 10 बजे ओरछा से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा सातार, ओरछा तिगैला, भगवंतपुरा, रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह और बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दामाद केस हार गया था, इसलिए पत्नी-सास की हत्या की:ससुर बोले- खून के बदले खून चाहिए; इटावा में गला रेतकर हत्या की थी
    Next Article
    महोबा में नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप:घर में घुसकर दो युवकों ने की दरिंदगी, पिता को तमंचा दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment