Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद केस हार गया था, इसलिए पत्नी-सास की हत्या की:ससुर बोले- खून के बदले खून चाहिए; इटावा में गला रेतकर हत्या की थी

    10 hours ago

    1

    0

    'मुझे दामाद पर शक है। उसने ही मेरी बेटी और पत्नी को मारा है। ससुरालवालों के साथ मिलकर वो शादी के बाद से ही बेटी को परेशान कर रहा था। इसी वजह से बेटी दामाद से अलग मायके में रह रही थी। हम लोग दहेज प्रताड़ना का केस जीत गए थे। दामाद को बेटी को हर महीने 7 हजार रुपए गुजारा भत्ता देना था। तभी उसने उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस सभी पर सख्त कार्रवाई करे। इन लोगों ने बेटी की आंख में सूजा मारकर उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की थी।' यह कहना है इटावा के सुरेश चंद्र का, जिनकी बेटी मंजू देवी (38) और पत्नी पुष्पा यादव (55) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप है पहले मां-बेटी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया गया, फिर हाथ-पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह दोनों के शव दूध वाले ने देखे थे। उन्होंने अपने दामाद सत्येंद्र (40) पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने एनकाउंटर में दामाद के दोस्त को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामला भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव का है। 2021 में हुई थी बेटी की शादी, दोस्त के साथ मिलकर दामाद ने हत्या की नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सुरेश चंद्र ने बताया- बेटी की 2021 में मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ करिया से शादी कराई थी। सतेंद्र अलीगढ़ में पंचायत राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी हैं। अलीगढ़ में रहता है। दोनों की कोई संतान नहीं है। दामाद उसे परेशान करता था। हमेशा हम लोगों से सोना मांगता रहता था। ससुरालवालों के साथ मिलकर मारपीट करता था। एक बार उसकी आंख में सूजा मार दिया था। हमने एफआईआर करवाई, लेकिन उन लोगों ने माफी मांगी तो हमने सुलह कर ली। बेटी पति के पास रहने चली गई। पिता ने बताया- कुछ दिन बाद फिर से ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। ननद सीमा और प्रियांशी बेटी को प्रताड़ित करने लगीं। बहुत झेलने के बाद हम लोगों ने उन पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। जिसमें पति के साथ सास, जेठ-जेठानी, दोनों ननदें और उनके पति का नाम भी दिया था। मामले में 4 साल से सुनवाई चल रही थी। 3 अगस्त को मामले में फैसला आया। दामाद को 7 हजार रुपए हर महीने बेटी को देने थे। इस बात से मेरा दामाद चिढ़ गया। तभी उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी-पत्नी की हत्या कर दी। 14 अगस्त को बेटी से आखिरी बार बात हुई थी सुरेश चंद्र ने बताया- 14 अगस्त को मेरी बेटी से बात हुई थी। उसने बताया था कि भाई ने ढाई हजार रुपए भेजे हैं। उसके बाद से बेटी से बात नहीं हुई। मुझे गुस्सा भी आ रहा था कि पैसे मिलने के बाद ये लोग बात नहीं कर रहे। सोमवार को दूधिया जब दूध देने गया, तब उसे कुछ शक हुआ। उसने मुझे फोन किया। मैंने उससे कहा- तू बाउंड्री फांदकर घर के अंदर जा। जब वह अंदर गया तो उसने देखा लाशें पड़ी हुई थीं। मेरा एक बेटा इलाहाबाद में रहता है। दूसरा पूणे में रहता है। एक इटावा आ चुका है। दूसरा रास्ते में है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- ---------------------- यह खबर भी पढ़ें- इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:आरोपी गिरफ्तार, नशीली कोल्ड-ड्रिंक पिलाकर पहले किया बेहोश; फिर हाथ-पैर बांधकर गला रेता इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। दोनों ने पहले मां-बेटी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर हाथ-पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र अभी फरार है। घटना भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे:गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा
    Next Article
    झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल:20 अगस्त को 12 हजार भक्त शामिल होंगे, दिव्यांग और महिलाएं करेंगी नेतृत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment