Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मंत्री बेबी रानी बोलीं-विकास कार्यों से संतुष्ट हूं:बुंदलेखंड राज्य निर्माण पर कहा-क्षेत्र का विकास होना चाहिए, राज्य निर्माण मेरा विषय नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। करीब तीन घंटे चली मैराथन बैठक में जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था और अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि वह झांसी में चल रहे विकास कार्यों से संतुष्ट हैं, हालांकि कुछ परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य भी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी विधायकों से क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। सबसे ज्यादा फोकस जिले में हर घर नल से जल योजना और बिजली आपूर्ति को लेकर रहा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं बिजली विभाग के अफसरों से कहा गया कि आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए उत्पादन और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक सकारात्मक रही और कई बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा तय की गई है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में देरी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विपक्ष के आरोपों पर सधा जवाब बीती 21 फरवरी को झांसी दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिफेंस कॉरिडोर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि सरकार डिफेंस कॉरिडोर की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन न तो कॉरिडोर पूरी तरह बना और न ही वहां मिसाइल निर्माण शुरू हुआ। यहां तक कि “एक सुतली बम भी नहीं बना” जैसी टिप्पणी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विपक्ष के नेता बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ अड़चनें हैं, लेकिन बाधाएं दूर होते ही डिफेंस कॉरिडोर का काम गति पकड़ेगा। बुंदेलखंड राज्य पर बोलीं- “ये मेरा विषय नहीं” बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट रूप से कोई पक्ष नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होना चाहिए, लेकिन राज्य निर्माण का मुद्दा उनका विषय नहीं है। इस तरह समीक्षा बैठक के बाद जहां सरकार ने विकास कार्यों को लेकर संतोष जताया, वहीं विपक्ष के आरोपों पर भी मंत्री ने संयमित प्रतिक्रिया दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में डाल्फिन की गणना के लिए चलेगा अभियान:वाराणसी में इसके लिए एक्सपर्ट ने दिए प्रशिक्षण, नमो घाट पर गंगा तट पर भी पहुंची थी टीम
    Next Article
    बांदा में भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन:सीएम और पीएम के नाम डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment