Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की:भतीजा बोला-शराब की लत में परिवार बर्बाद कर लिया, नशे में ही उठाया आत्मघाती कदम

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक अधेड़ ने सल्फॉस निगलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हें तड़पते देखा तो तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पठौरिया इलाके की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पठौरिया निवासी राकेश कुशवाहा (55) पुत्र मुन्नालाल दिहाड़ी मजदूरी करते थे। गर्मी के मौसम में वह बर्फ का गोला और चुस्की बेचकर भी परिवार का गुजारा करते थे। परिवार ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होने के कारण राकेश ने सोमवार को अपनी पत्नी से चार पहिए का ठेला तैयार कराने के लिए पैसे लिए थे। राकेश के भतीजे अमित कुशवाहा ने बताया कि चाचा ने चाची से कहा था कि वह ठेले की रंगाई के लिए पेंट लेने जा रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद वह शराब पीकर घर लौट आए। घर पहुंचने पर पत्नी को घबराहट हुई और जब कारण पूछा गया तो राकेश ने बताया कि उन्होंने सल्फॉस निगल लिया है। यह सुनकर पत्नी घबरा गई और पड़ोस में रहने वाले अपने देवर और भतीजे को बुलाया। अमित ने बताया कि चाचा शराब के आदी थे और उस समय भी नशे में थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्या खाया है, तो उन्होंने बताया कि सल्फॉस की दो गोलियां निगल ली हैं। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान राकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भतीजा बोला- शराब ने उजाड़ दिया परिवार मृतक के भतीजे अमित कुशवाहा ने बताया कि उनके चाचा राकेश कुशवाहा ने शराब की लत के चलते सबकुछ बर्बाद कर दिया। वह सुबह से शाम तक शराब पीते थे। शराब के नशे में ही उन्होंने सल्फॉस निगल ली। पूछने पर भी कुछ नहीं बता रहे थे। इतना ही नहीं, वह अस्पताल तक आने को तैयार नहीं थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण:फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स सहित तीन का वेतन रोका, गंदगी पर फटकार
    Next Article
    उन्नाव में कबाड़ी की संदिग्ध हालत में मौत:लोहे के एंगल पर गमछे से लटका मिला शव, 3 मार्च से लापता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment