Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JNU के हॉस्टल में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान गंवाई आंख

    1 day ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात नवंबर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक छात्र ने कथित तौर पर एक छात्रा से दोस्ती को लेकर अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी एक आंख की रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पांच नवंबर को अपराह्न करीब तीन बजे परिसर में बने बराक छात्रावास के कमरा संख्या-119 में हुई।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान भाषा के दूसरे वर्ष के छात्र सौरभ के रूप में हुई है, जिस पर बृहस्पतिवार को अजय नाम के छात्र ने हमला किया था। पुलिस ने बताया कि अजय को कथित तौर पर एक छात्रा के साथ सौरभ की दोस्ती पर आपत्ति थी। आरोप है कि अजय ने सौरभ पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसके सिर, चेहरे, हाथ और आंख पर गंभीर चोटें आईं।अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सौरभ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि उसकी दाईं आंख की रोशनी चली गई है। उन्होंने बताया कि सौरभ की सर्जरी हुई और शनिवार शाम तक उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकृत अजय को भी इस घटना में चोटें आईं।उसने बताया कि हाथापाई के दौरान तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए, जिससे घायल छात्रों की कुल संख्या चार हो गई है। घटना के बाद सौरभ की महिला मित्र (छात्रा) ने पुलिस को मामले की शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज उत्तर थाना में शुक्रवार को हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। इस बीच प्रॉक्टोरियल जांच पूरी होने तक, आरोपी छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे
    Next Article
    अयोध्या के Deepotsav में 2100 से अधिक स्वदेशी Drone ने आसमान में उकेरे रामायण के प्रसंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment