Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    K Annamalai ने Delhi Police की कार्रवाई को बताया गलत, कॉजपा के सवाल उठाने के अधिकार का किया समर्थन

    1 hour from now

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर मंगलवार को दिल्ली पुलिस की आलोचना की और इसे ‘‘बहुत गलत’’ बताया। उन्होंने गंभीर सवाल उठाने के कॉजपा के लोकतांत्रिक अधिकार का समर्थन किया। अन्नामलाई ने कहा कि वह सवालों की वैधता से पूरी तरह सहमत हैं और उनका मानना ​​है कि सरकार को इन सवालों का समाधान करना चाहिए।वी द लीडर्स आंदोलन के संस्थापक अन्नामलाई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस बहुत गलत कर रही है।’’ उन्होंने कॉजपा सदस्यों की हालिया गिरफ्तारी और पुलिस की सख्ती की कड़ी आलोचना की। अन्नामलाई ने कहा, ‘‘हो सकता है कि मैं उनके तौर-तरीकों या विरोध-प्रदर्शन के ढंग से सहमत न होऊं, लेकिन जो सवाल वे उठाना चाहते हैं, उस मामले में मैं पूरी तरह से कॉजपा का समर्थन करता हूं। गिरफ्तार करके जेल में डालने से कॉजपा के नेता और भी मजबूत ही होंगे।’’ एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए अन्नामलाई ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन इससे संस्थागत नुकसान नहीं होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऋतु बराला मामले में FIR दर्ज कराने को लेकर Jaipur Police कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना
    Next Article
    रामलीला में Cockroach का पुतला जलाने पर AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने दर्ज कराई शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment