Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबाड़ व्यापारी के अपहरण और फिरौती का खुलासा:दो बदमाश गिरफ्तार, साढ़े चार लाख रुपए और तमंचा बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी के अपहरण और 8 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से साढ़े चार लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड तमंचा कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश बस्ती जिले के निवासी हैं। यह पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित धरौली मोड़ के पास का है। बीते मंगलवार को भीखीपुर गांव निवासी कबाड़ व्यवसायी रमन अग्रहरी अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़कर बोलेरो से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बोलेरो समेत उनका अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने देर रात तक कई किश्तों में 8 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद व्यवसायी को छोड़ा था। शुरुआत में पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही थी, लेकिन पांच दिन बाद अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले में शामिल दो संदिग्ध एक गाड़ी में मौजूद हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह और घनश्याम पांडेय के रूप में हुई है। दोनों बस्ती जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। अपहरणकर्ता अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह के पास से 4 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरे अपहरणकर्ता घनश्याम पांडेय के पास से 5 हजार रुपये, आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल अपहरण में किया गया था। एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं।खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार।रुपए इनाम देने की घोषणा की है।रंगदारी वसूलने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट:मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने दर्ज कराया था केस; फीस लेकर भी परफॉर्म नहीं करने का आरोप
    Next Article
    उन्नाव जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़:एक दिन में 8 सौ से अधिक पंजीकरण, वायरल बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment