Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट मंत्री और विधायक को बाल योगी ने अपशब्द कहे:आगरा में वायरल हो रहे दो VIDEO, MLA बाबूलाल बोले-FIR कराऊंगा

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में समाजसेवी के रूप में सक्रिय बाल योगी ने भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ चौपाल में अपशब्द कहे। इनमें एक यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और आगरा दक्षिण से विधायक योगेंद्र उपाध्याय हैं और दूसरे फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों विधायकों पर की गई टिप्पणी के दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक चौपाल के बताए जा रहे हैं। बाल योगी सोमवार को यहां लोगों की समस्याएं जानने पहुंचे थे। अब विस्तार से पढ़िये... आगरा की जनसमस्याओं पर मुखर रहने वाले बाल योगी के दो विवादित वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो आगरा के मलपुरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बाल योगी सोमवार को यहां पहुंचे थे। चौपाल पर लोगों के बीच बैठकर उन्होंने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ अपशब्द कहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दो बुजुर्ग बाल योगी के बगल में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ युवा सामने जमीन पर फर्श पर बैठे हैं। बाल योगी के पीछे काले रंग के सफारी सूट में दो बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। अब पढ़िये बाल योगी ने क्या कहा? फतेहपुर सीकरी का कोई बाबूलाल है। वह कहता है कि मैंने 70 हजार लड़कियों को शिक्षा दी। उसके बेटे को विधायक बनना है। तीन महीने बच्चे की फीस लेट हो गई न तो हाथ खड़ा करके डांटते हुए बच्चों से कहता है चल रे तेरी फीस नहीं आ रही है। इनको तुमने सदन में भेजा। इस बयान के दौरान बाल योगी ने करीब पांच बार अपशब्दों का प्रयोग किया। विधायक का पक्ष जानिये बाल योगी के अपशब्द मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल का कहना है-मैं इस शख्स को नहीं जानता। न ही मैं कभी इससे मिला हूं। अब ये ऐसा क्यों कह रहा है, ये तो वही जाने। वैसे मैंने कभी 70 हजार लड़कियों को शिक्षा देने की बात नहीं कही। इस मामले में मैं बाल योगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाऊंगा। दूसरे वीडियो में क्या कहा? इसी बीच सोशल मीडिया पर बाल योगी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के लिए भी अपशब्द कह रहे हैं। नीट परीक्षा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री के बेटे की सरकारी नौकरी पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में बाल योगी ने कहा-युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है वहीं, योगेंद्र उपाध्याय ने अपने 42 साल के बेटे को सरकारी नौकरी दिला दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद की डेयरी में तख्त से गिरा युवक, मौत:परिजनों की जांच की मांग, यूपी का रहने वाला, 25 दिन पहले आया था
    Next Article
    स्कूल के बगल में 15 साल से जर्जर पंचायत भवन:मऊ में बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आधी छत गिर चुकी, दीवारों में दरारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment