Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल के बगल में 15 साल से जर्जर पंचायत भवन:मऊ में बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, आधी छत गिर चुकी, दीवारों में दरारें

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ के परदहां विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय रकौली के ठीक बगल में करीब 10 से 15 साल से जर्जर पड़ा पंचायत भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। भवन की आधी छत पहले ही गिर चुकी है, जबकि बाकी हिस्से की छत और दीवारों में जगह-जगह दरारें हैं। बरसात के मौसम में इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है। खंडहरनुमा पंचायत भवन के अंदर और आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। ग्राम प्रधानपति उमेश चंद यादव के मुताबिक, यहां आए दिन सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव निकलते रहते हैं। स्कूल से सटा होने के कारण बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। छोटे बच्चे खेलते समय अनजाने में जर्जर भवन के अंदर चले जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नवंबर 2024 में भेजा था ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव ग्राम प्रधानपति उमेश चंद यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से नवंबर 2024 में जर्जर पंचायत भवन को गिराने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने भी भवन के डिमोलिशन का प्रस्ताव भेजा, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से खतरा लगातार बना हुआ है। सोमवार को भी स्कूल परिसर के पास निकला सांप प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हैं, लेकिन जर्जर पंचायत भवन बड़ी समस्या बना हुआ है। सोमवार सुबह भी एक सांप निकल आया था। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को खतरे का अंदाजा नहीं होता और वे खेलते समय भवन के अंदर चले जाते हैं। ऐसे में दीवार या छत का हिस्सा गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है। बेहतर स्कूल के बीच जर्जर भवन बना चिंता प्राथमिक विद्यालय रकौली को बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विकास कार्यों के लिए शासन स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है। शिक्षक और छात्र विद्यालय को और बेहतर बनाने में जुटे हैं, लेकिन स्कूल से सटा जर्जर पंचायत भवन पूरे शैक्षणिक माहौल के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मलबा हटाने की मांग की प्रधानाध्यापक के अनुसार, अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीण और अभिभावक भी प्रशासन से तत्काल भवन ध्वस्त कराकर मलबा हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि भवन को जल्द हटाया जाए, ताकि स्कूल के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाया जा सके और बच्चों के साथ किसी अनहोनी को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री और विधायक को बाल योगी ने अपशब्द कहे:आगरा में वायरल हो रहे दो VIDEO, MLA बाबूलाल बोले-FIR कराऊंगा
    Next Article
    पीआरडी जवानों को कैशलेस इलाज की सौगात:23 करोड़ की बैरक का शिलान्यास, DM बोले- कार्यालय के लिए जल्द चिन्हित होगी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment