Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुबेरपुर-यमुना ब्रिज के बीच तीसरी रेल लाइन बिछेगी:आगरा में रेल ढांचे को मजबूती मिलेगी, 159.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा रेल मंडल के रेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेलवे प्रशासन ने कुबेरपुर रेलवे स्टेशन से यमुना ब्रिज स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन (थर्ड लाइन) बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 159.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 9.77 किमी की तीसरी लाइन बनाई जानी है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर और पटना समेत अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। वर्तमान में इस सेक्शन पर ट्रेनों का दबाव अधिक है, जिससे संचालन प्रभावित होता है। नई लाइन से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनों के समय में सुधार आएगा। इस योजना से माल गाड़ियों के संचालन को भी गति मिलेगी। पश्चिमी क्षेत्र से आने वाले सीमेंट, बालू और बैलास्ट जैसे निर्माण सामग्री को पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि तीसरी लाइन तैयार होने के बाद इस रूट पर अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की भी संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज धवरैया का धरना जारी, फर्जी ऑडियो एडिट का आरोप:हाथरस में यूजीसी बिल और SC/ST एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
    Next Article
    पांच दिन बाद नहर से मिला किशोर का शव:फिरोजाबाद में दोस्तों संग नहाते समय डूबा था, तलाशी अभियान जारी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment