Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kabul में स्कूल परिसर के पास विस्फोट, UN ने 42 बच्चों के घायल होने की पुष्टि की

    3 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन (यूएनएएमए) ने शैक्षणिक केंद्र के पास बच्चों के घायल होने की पुष्टि की है।संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, घायल बच्चों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया था कि सोमवार को एक हथगोले से हुए विस्फोट में ‘‘कई बच्चे’’ घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। अफगान मीडिया ने इससे पहले बताया था कि विस्फोट में करीब 50 बच्चे घायल हुए। यह विस्फोट राजधानी के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय बहुल इलाके में हुआ।अफगानिस्तान में हजारा समुदाय की आबादी करीब नौ प्रतिशत है। यह समुदाय देश में लंबे समय से हमलों और उत्पीड़न का सामना कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के आदेश पर घटी US और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की अवधि
    Next Article
    Donald Trump ने रोका Canada के सामान पर 50 प्रतिशत Tariff, अंतिम समय में बनी सहमति

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment