Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कच्चा बादाम गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा:कानपुर में 12 मिनट में छोड़ा मंच, बोलीं- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या?

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में गुरुवार रात नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंचे। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। लंबे इंतजार के बाद रात करीब 9:52 बजे अंजलि अरोड़ा मंच पर पहुंचीं, लेकिन वह करीब 12 मिनट ही वहां रुकीं। इस दौरान वह तीन बार नाराज हुईं। पहले ऑडियंस को हो रही परेशानी को लेकर उन्होंने आयोजकों पर सवाल उठाए। इसके बाद डीजे पर 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही वह भड़क गईं। उन्होंने मंच से कहा- 'आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या?' 'ये कैसा इंतजाम है, ऑडियंस को देखा नहीं जा रहा' अंजलि अरोड़ा के मंच पर पहुंचने से पहले कार्यक्रम में लोग फिल्मी गानों पर डांडिया करते नजर आए। गुरुवार रात करीब 9:52 बजे अंजलि मंच पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कानपुर के लोगों से बातचीत करते हुए पूछा, 'कानपुर वाले कैसे हैं?' इसके बाद उन्होंने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' गाने पर ऑडियंस के साथ डांस किया। कुछ ही मिनट बाद एक पंजाबी गाने के दौरान उन्होंने माइक हाथ में ले लिया। ऑडियंस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'ये कैसा इंतजाम है? यहां तो ऑडियंस को देखा नहीं जा रहा है। एक ऑडियंस के कुछ लग गया है, इसका ख्याल रखिए।' इसके बाद उन्होंने दोबारा डांस शुरू किया, लेकिन इसी बीच डीजे ने 'कच्चा बादाम' गाना बजा दिया। 'इस तरह से कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा' 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही अंजलि ने डांस रोक दिया। गाना बंद होने के बाद उन्होंने फिर माइक संभाला और इंतजामों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- कैसा इंतजाम है? इस तरह से कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा। इसके बाद वह डीजे के पास पहुंचीं और नाराजगी जताते हुए कहा, 'क्या आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती है? बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट?' अंजलि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- वह अब यहां नहीं रुक सकतीं। हर चीज की एक गाइडलाइन होती है। मंच से उन्होंने यह भी कहा कि लोग घंटों से गर्मी में इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का इंतजाम ठीक नहीं है। 'मैं क्या मोमेंटो दूं, मैं कोई मोमेंटो नहीं दे रही' कार्यक्रम के दौरान अंजलि ने मोमेंटो देने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मंच से कहा, 'मैं क्या मोमेंटो दूं, मैं कोई मोमेंटो नहीं दे रही।' इसके बाद उन्होंने ऑडियंस की तरफ सेल्फी ली और मंच से चली गईं। अंजलि के अचानक कार्यक्रम छोड़ने से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दर्शक बोले- 7 बजे से इंतजार कर रहे थे डांडिया के साथ दर्शकों में अजलि अरोड़ा को लेकर उत्सुकता थी, लोग उनके डांस और उन्हें देखने लिए इंतजार कर रहे थे। अनुराग गुप्ता ने कहा कि हम लोग शाम 7 बजे से इंतजार कर रहें, लेकिन अंजलि आईं और कुछ ही मिनटों में स्टेज से चली गई, करीब 3 घंटे इंतजार किया। अंजलि अरोड़ा के बारे में जानिए ------------------- ये खबर भी पढ़ें जज बोले- मुस्कान और साहिल की सोच घिनौनी, हवस भरी:दोनों बेरहम, इन्हें पछतावा नहीं; नीले ड्रम कांड पर फैसले की 10 बड़ी बातें ‘मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। अपराध के बाद दोनों का व्यवहार उनकी घिनौनी सोच और हवस को दिखाता है।’ ये बातें मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाने से जुड़े अपने 163 पन्नों के आदेश में लिखी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    करवा चौथ आते ही करवे बनाने का काम तेज:त्योहार पर बढ़ती मांग से कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद, पूजा के बर्तन तैयार करने में जुटे कारीगर
    Next Article
    हाईकोर्ट बोला-खुद को कानून से ऊपर समझ रही यूपी पुलिस:FIR से पहले युवक को हिरासत में लिया; दस्तावेजों में गड़बड़ी, तुरंत रिहा करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment