Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कच्चा बादाम गर्ल बोलीं-होटल के कमरे में 3 लड़के घुसे:मुझे भी डर लगता है; कानपुर में मंच छोड़कर जाने पर सफाई दी

    20 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे ‘कच्चा बादाम’ गाने से कोई परेशानी नहीं। इसी गाने ने मुझे करोड़ों लोगों का प्यार और पहचान दी है। मुझे अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर परेशानी हुई। कमरे की घंटी बार-बार बजने और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के पहुंचने से मैं असहज (अनकंफर्टेबल) महसूस कर रही थी। मेरी नाराजगी कानपुर की जनता से नहीं, कुछ लोगों के व्यवहार से थी।’ यह कहना है एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 3 वीडियो शेयर कर कानपुर में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद पर सफाई दी। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजक आशीष गुप्ता ने अंजलि के आरोपों को गलत बताया। 15 अक्टूबर को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ कार्यक्रम के दौरान डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर अंजलि नाराज हो गई थीं। रात करीब 9:52 बजे मंच पर पहुंची अंजलि करीब 12 मिनट बाद कार्यक्रम छोड़कर चली गई थीं। पढ़िए, अंजलि अरोड़ा ने जो कुछ कहा एयरपोर्ट से होटल तक असुरक्षित महसूस किया अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में कहा- जब मैं कानपुर एयरपोर्ट पहुंची, तो मुझे लेने आई गाड़ी में पहले से 3 लोग बैठे थे। मुझे लगता है कि किसी महिला कलाकार को लेने आने वाली गाड़ी में उसकी सुरक्षा और सहजता का ध्यान रखा जाना चाहिए। जब मैं होटल पहुंची, तो वहां लॉबी में पहले से कई लोग मौजूद थे। करीब 25 लोग मुझे मेरे कमरे तक छोड़ने आए। मैं उस समय खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। जब मैंने रूम सर्विस के जरिए खाना ऑर्डर किया, तो वेटर के साथ 3 लड़के भी मेरे कमरे में आ गए। वे मेरे साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। हर 10 मिनट में मेरे कमरे की घंटी बज रही थी। क्या किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना सही है? मैं भी किसी की बेटी हूं। मेरा भी परिवार है और मुझे भी डर लगता है। कलाकार होने का मतलब यह नहीं कि कोई भी मेरे साथ जैसा चाहे, वैसा व्यवहार करे। मुझे भी अपनी सुरक्षा, निजता और आत्मसम्मान की चिंता करने का पूरा अधिकार है। मैंने कानपुर का नहीं, अपने अपमान का विरोध किया मैंने कानपुर का अपमान नहीं किया था। मैंने अपने अपमान का विरोध किया था। मेरी नाराजगी कुछ लोगों के व्यवहार से थी, पूरे कानपुर से नहीं। कानपुर के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं उनका अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। अगर मेरी किसी बात से यहां के लोगों को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका अफसोस है। मैंने जो कुछ भी कहा, वह उन परिस्थितियों में कहा, जिनसे मैं गुजर रही थी। अगर किसी कलाकार के साथ गलत व्यवहार होता है, तो उसे अपनी बात रखने का अधिकार है। मंच पर लोगों का मनोरंजन करने का मतलब यह नहीं है कि उसके आत्मसम्मान को नजरअंदाज किया जाए। अंजलि ने कार्यक्रम के दौरान एक लड़की के बाल और कपड़े जलने की घटना का भी जिक्र किया। कहा कि किसी भी आयोजन में कलाकारों के साथ दर्शकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 'कच्चा बादाम' गाने से मुझे परेशानी क्यों होगी? अंजलि ने कहा- कच्चा बादाम मेरी पहचान से जुड़ा गाना है। इसी गाने से मुझे करोड़ों लोगों का प्यार मिला। मैं उस प्यार का अपमान क्यों करूंगी? यह कहना गलत है कि गाना बजने से मुझे परेशानी हुई और मैं नाराज होकर चली गई। किसी कार्यक्रम में क्या हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ, यह केवल कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर तय नहीं किया जा सकता। अगर आयोजकों को मुझसे कोई शिकायत है, तो उन्हें सबूतों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। मेरी बात भी सुनी जानी चाहिए। दर्शकों से मांगी माफी, लीगल टीम कर रही कार्रवाई मैं उन सभी लोगों से माफी मांगती हूं, जो मुझे देखने के लिए कार्यक्रम में आए थे और निराश होकर लौटे। मैं किसी से लड़ना नहीं चाहती, न ही किसी को नीचा दिखाना चाहती हूं। आप मुझसे सवाल पूछिए। मेरी आलोचना कीजिए, लेकिन पूरी बात जाने बिना मुझे गलत मत ठहराइए। कानपुर मेरे लिए अपना शहर है और यहां के लोग मेरे अपने हैं। मेरा विरोध किसी शहर से नहीं, गलत व्यवहार से है। मेरी लीगल टीम इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। अंजलि के इंस्टाग्राम पर 12.4 मिलियन फॉलोअर अंजलि अरोड़ा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट anjimaxuofficially पर 3 वीडियो पोस्ट किए थे। पार्ट- 1 में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं। पार्ट- 2 में 1.9 मिलियन और पार्ट- 3 में 756K व्यूज मिले हैं। अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 12.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयोजक बोले- अंजलि गलत आरोप लगा रहीं कार्यक्रम के आयोजक आशीष गुप्ता ने कहा- अंजलि के सभी आरोप गलत हैं। उनको लेने एयरपोर्ट गई गाड़ी में उसका मालिक भी मौजूद था। लेकिन, लौटते समय गाड़ी में अंजलि के साथ उनके मैनेजर के अलावा कोई नहीं था। होटल में अंजलि की टीम के लोग और 2 बाउंसर मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के लिए यूपी की गोल्ड मेडलिस्ट महिला बाउंसर भी लगाई गई थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें कच्चा बादाम गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा, कानपुर में 12 मिनट में छोड़ा मंच, बोलीं- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या ‘कच्चा बादाम’ गाने के वीडियो से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा गुरुवार को कानपुर में भड़क गईं। गुरुवार रात नगाड़ा नाइट डांडिया में डीजे पर 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मंच से कहा- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली:मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहती थी, कमरा अंदर से बंद, SSP बोले- दोस्त से लड़ाई हुई थी
    Next Article
    पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पूर्णाहुति:बलरामपुर में गायत्री परिवार युवाओं और महिलाओं को सामाजिक अभियानों से जोड़ रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment