Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली:मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहती थी, कमरा अंदर से बंद, SSP बोले- दोस्त से लड़ाई हुई थी

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रात 9 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस तोड़कर अंदर गई। इसके बाद छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा गया। छात्रा MBBS के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… थाना प्रभारी विपिन त्यागी के मुताबिक, छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल की रहने वाली हैं। शगुन शाम को बाहर से लौटकर अपने कमरे में गई थी। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने की कोशिश नाकाम होने पर उसने खिड़की से अंदर देखा, जहां शगुन का शव फंदे पर लटका हुआ था। रूम पार्टनर ने कॉलेज प्रशासन को दी सूचना जिया ने घटना की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। छात्रा की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोस्त से विवाद की बात आई सामने एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रूम पार्टनर जिया से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इसको भी जांच का हिस्सा मान रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शगुन के पिता सतीश सैनी टीचर हैं। मां शालिनी भी टीचर है। एक भाई है जो MBBS कर रहा है। पिता ने कहा कि बेटी को कोई समस्या थी तो हमको बताती। यह कदम गलत उठाया है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा; ड्राइवर ने खोले राज लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 14 साल बाद पत्नी को घर से निकाला:सहारनपुर में महिला बोली-पति-सास ने छीने गहने, बच्चों से भी नहीं मिलने दिया
    Next Article
    कच्चा बादाम गर्ल बोलीं-होटल के कमरे में 3 लड़के घुसे:मुझे भी डर लगता है; कानपुर में मंच छोड़कर जाने पर सफाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment