Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे

    18 hours ago

    1

    0

    कांगो के शहर बुकावु में गुरुवार को दो स्कूलों में आग लगने से 26 छात्रों की मौत हो गई। इनमें 19 लड़कियां और 7 लड़के हैं। 29 छात्रों का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। इसके बाद यह फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे। इनमें से कुछ का दम घुट गया। यह इलाका रवांडा-समर्थित AFC/M23 विद्रोहियों के कंट्रोल में है, जिन्होंने फरवरी 2025 में पूर्वी कांगो में हमला किया था। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद की तस्वीरें… स्कूल में फंसे बच्चे, निकलने की जगह संकरी थी रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल से बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था। कुछ छात्रों ने खिड़कियों से छलांग लगानी शुरू कर दी। कुछ छात्र दरवाजे की ओर भागे। सभी के एक साथ बाहर निकलने की कोशिश में कई छात्र गिर गए और उनके ऊपर से लोग गुजर गए। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। जिस इलाके से आग शुरू हुई, वह घनी आबादी वाला है। पूर्वी कांगो में संघर्ष क्यों होता है कांगो के पूर्वी हिस्से में ऐसे खनिज पाए जाते हैं जिनकी जरूरत मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी तकनीकी चीजों के निर्माण में होती है। इसी वजह से इलाके के खनिज संसाधनों और व्यापारिक रास्तों पर नियंत्रण को लेकर अलग-अलग हथियारबंद समूहों के बीच संघर्ष चलता रहा है। AP के मुताबिक पूर्वी कांगो में 100 से ज्यादा हथियारबंद समूह सक्रिय हैं। 5 दिन पहले शादी समारोह में भी आग लगी थी 5 दिन पहले ही कांगो की राजधानी किंशासा में शादी समारोह के दौरान एक बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। बिल्डिंग के संकरे रास्तों और गलियों में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से हालात बिगड़ गए। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुतिन के आने से पहले रूसी सैन्य विमान भारत पहुंचे:रूसी राष्ट्रपति की गाड़ियों समेत सैन्य अधिकारी आए, नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग
    Next Article
    चीन में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज में आग:25 की मौत, शिप की मरम्मत का काम चल रहा था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment