Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसी 17 फरवरी को करेंगे विधानसभा का घेराव:हापुड़ जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को लगातार हिरासत में लिए जाने की निंदा की

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी 17 फरवरी को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए सोमवार को लखनऊ रवाना हुए। इस घेराव का उद्देश्य केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई, मनरेगा और साधु-संतों के कथित अपमान जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार का विरोध करना है। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा हापुड़ के कांग्रेसी नेताओं को लगातार हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 17 फरवरी को कांग्रेसियों द्वारा किए जाने वाले विधानसभा घेराव को लेकर बौखलाई हुई और भयभीत है। इसी के चलते हापुड़ जिले के कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। भाटी ने आगे कहा कि सरकार पुलिस बल के दम पर कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेसी भाजपा सरकार के इस दबाव से डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव गौरव गर्ग भी राकेश त्यागी के साथ मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में हथौड़े से सिर कुचलकर की गई थी हत्या, 24 घंटे में खुलासा
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:खाने में नींद की गोली दी, सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा, दोनों गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment