Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद: 50 से कम उम्र को प्राथमिकता:प्रयागराज में आवेदन शुरू, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता होगी आधार

    13 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत देशभर में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह-प्रभारी ज़रीता लेतफलांग ने मंगलवार को प्रयागराज में प्रेसवार्ता कर शहर, गंगापार और यमुनापार जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन फॉर्म का विमोचन भी किया गया। ज़रीता लेतफलांग ने प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा की कि कांग्रेस संगठन युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहता है। इसी सोच के तहत, जिला अध्यक्ष पद के लिए 50 वर्ष से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बयान के बाद प्रयागराज सहित प्रदेश और देश के उन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। लेतफलांग ने बताया कि आवेदन फॉर्म का वितरण शुरू हो चुका है और 18 अगस्त तक आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके बाद 19 अगस्त से आवेदनों की छंटनी होगी। योग्य नामों की संस्तुति एआईसीसी मुख्यालय नई दिल्ली भेजी जाएगी, जहां से तीनों जिला अध्यक्षों के नामों की अंतिम घोषणा होगी। हालांकि, ज़रीता लेतफलांग ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान जिला अध्यक्षों सहित सभी पात्र कांग्रेस कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी दरवाजे बंद नहीं हैं, लेकिन सभी दावेदारों को संगठन में अपनी सक्रियता, जनाधार और नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ जिला अध्यक्ष की उम्र करीब 70 वर्ष है, लेकिन नई प्रक्रिया में योग्यता, सक्रियता और संगठन को मजबूत करने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके तहत, प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों, 23 ब्लॉकों, 100 वार्डों और 4,713 बूथों तक कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई इस प्रक्रिया का मकसद संगठन में जवाबदेही बढ़ाना और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अधिक अवसर देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में युवती का शव फंदे से लटका मिला:परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    उन्नाव में 50 किमी लंबी शिव शोभायात्रा निकली:बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, जगह जगह स्वागत हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment