Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में युवती का शव फंदे से लटका मिला:परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे, पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    बहराइच में खैरीघाट थाना क्षेत्र के ठाकुर पुरवा गांव में रविवार दोपहर 18 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठाकुर पुरवा निवासी संतोष कुमार वर्मा की बेटी नैंसी वर्मा (18) रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे। काफी देर तक नैंसी के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सपा सरकार बनने पर संभल में हुए केस वापस लेंगे':मुरादाबाद में शिवपाल यादव बोले- झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करेंगे
    Next Article
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद: 50 से कम उम्र को प्राथमिकता:प्रयागराज में आवेदन शुरू, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता होगी आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment