Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का चंदा एक साल में 75% घटा:2025-26 में ₹130.69 करोड़ मिले; यह 10 साल में सबसे कम

    1 day ago

    1

    0

    कांग्रेस पार्टी को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की कमी आई है। 2025-26 में पार्टी को 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था। चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है। इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था। पिछले 6 साल में कांग्रेस को मिला चंदा 2025-26 में कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल से काफी कम रहा। हालांकि, जांचे गए पूरे समय में यह पार्टी का सबसे कम चंदा नहीं है। मौजूदा आंकड़ों में इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं। योजना लागू रहने के दौरान बॉन्ड से मिली रकम अलग से बताई जाती थी। बॉन्ड से मिली रकम को पुराने वर्षों में जोड़ने पर 2025-26 का कांग्रेस का चंदा 2020-21 के बाद सबसे कम रहा। प्रूडेंट ट्रस्ट का डोनेशन घटा, इसका असर पड़ा कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के ₹216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में ₹25 करोड़ रह गया। इसमें करीब 88% की गिरावट हुई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है। बड़े योगदानकर्ताओं में स्टार सीमेंट ने ₹5 करोड़ दिए। सज्जन भजांका ने ₹4 करोड़ और प्रेम कुमार भजांका ने ₹2 करोड़ का योगदान दिया। प्रूडेंट ट्रस्ट कंपनियों के चंदे का सबसे बड़ा कलेक्शन सेंटर है, जो पैसा इकट्ठा करके अपनी मर्जी से पार्टियों में बांटता है। पिछले 10 साल से इसका सबसे बड़ा फायदा BJP को मिलता रहा है। कुल आय का आंकड़ा आना अभी बाकी योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है। पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी। 2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को ₹350.12 करोड़ मिले थे। बीजेपी को पिछले वित्तीय वर्ष में मिला था ₹6000 करोड़ का चंदा बीजेपी को 2024-25 में ₹6,074.02 करोड़ मिले थे। यह कांग्रेस के चंदे से करीब 12 गुना ज्यादा था। 2025-26 के लिए बीजेपी का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग ने पार्टी की योगदान रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है। जिन 12 वित्तीय वर्षों का आंकड़ा देखा गया, उनमें हर साल बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा: कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; असम में ₹96 करोड़ खर्च किए, 22 सीटें ज्यादा जीतीं असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में BJP को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में BJP को 1,472.8 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले। चुनाव आयोग ने यह आंकड़े बुधवार को जारी किए। केरलम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP का खर्च अभी सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा की हत्या के बाद से दहशत में रहीं सोनिया:बोलीं- हमेशा डर लगा रहता कि अगला नंबर राजीव का होगा; 1991 में हत्या हुई थी
    Next Article
    श्रीनगर में 4 आतंकियों की तलाश, लालचौक पर बैनर लगा:इनमें मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल, इसने जुलाई में अनंतनाग में पुलिसकर्मी को मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment