Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा मजदूरों के भुगतान की मांग:जौनपुर में रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने पर सरकार को घेरा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों को लंबे समय से मजदूरी व मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में धरना दिया और सरकार से तत्काल भुगतान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को पिछले कई महीनों से उनके काम का भुगतान नहीं मिला है। इसके साथ ही, प्रदेश के चालीस हजार से अधिक रोजगार सेवकों और मनरेगा संविदा कर्मियों को भी आठ महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर मजदूरों का धन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है, जबकि मजदूर और गरीब वर्ग भीषण महंगाई का सामना कर रहा है। उन्होंने सरकार को मजदूर विरोधी बताया। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार मनरेगा मजदूरों का हक छीनकर, उनकी मेहनत की कमाई उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों की मजदूरी व मानदेय का भुगतान तुरंत नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर होगी। धरना-प्रदर्शन के बाद, कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, शेर बहादुर सिंह, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, राकेश सिंह डब्बू, रेखा सिंह, कृष्णचंद निषाद, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज मंजूर, अनिल दूबे आजाद, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, इकबाल हुसैन, सुरेश चंद दूबे, मकसूद, विनय मिश्रा, अरविंद यादव, मुहम्मद ताहिर, शैलेन्द्र यादव, संदीप निषाद, संजय निषाद, लोकेश दूबे, असरफ अली, मुहम्मद अरसी, अखिलेश यादव, लालती देवी, आरती देवी, कृष्ण कुमार साहू, जयमंगल यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित:20 पदाधिकारियों की सूची जारी, दो दलित, आठ ओबीसी, चार वैश्य, एक ब्राह्मण, तीन ठाकुर को जगह मिली
    Next Article
    विधायक पलटूराम बोले–रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज से बदलेगी तस्वीर:बोले- बलरामपुर में बड़ी सड़कों पर काम हो रहा, हम पार्टी के सिपाही, जो काम मिलेगा करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment