Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पलटूराम बोले–रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज से बदलेगी तस्वीर:बोले- बलरामपुर में बड़ी सड़कों पर काम हो रहा, हम पार्टी के सिपाही, जो काम मिलेगा करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर सदर सीट से भाजपा विधायक पलटूराम का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने दावा किया कि रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालय जैसे बड़े प्रोजेक्ट क्षेत्र को नई पहचान देंगे। उनका कहना है कि कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर कितना मिलेगा, यह तो जनता के हाथ में है। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि जब से मैं विधायक बना हूं, तब से बलरामपुर की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर आया है। खासकर सदर विधानसभा क्षेत्र में रिंग रोड का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र को मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय की सौगात दी है, जिसका काम तेजी से चल रहा है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भी हमारे विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। पहले मुख्यालय पर तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को बाहर जाना पड़ता था। अब सरकार ने घुघूलपुर में पॉलिटेक्निक का निर्माण कराया है। बेलहा से गौरा तक का मार्ग, उतरौला से गौरा होते हुए तुलसीपुर का मार्ग, बलरामपुर से तुलसीपुर–पचपेड़वा होते हुए गैसड़ी का मार्ग, बलरामपुर से बहराइच का मार्ग और बलरामपुर से उतरौला का मार्ग बेहतर बनाए गए हैं। बहुप्रतीक्षित महेशभारी मार्ग युद्धस्तर पर बन रहा है। एक महीने के अंदर इसका काम पूरा हो जाएगा। बालपुर–तिलकपुर मार्ग भी काफी खराब था। यह सड़क आगे चलकर श्रावस्ती में बन रहे एयरपोर्ट से जुड़ने वाली है। इसका जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: सबसे बड़ा काम महेशभारी–भैसहवा मार्ग का निर्माण है, जो हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी चुनौती था। आज इस सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी बड़ी समस्या बलरामपुर शहर में जाम की थी। इसके समाधान के लिए रिंग रोड का निर्माण हो रहा है। रिंग रोड बनने के बाद शहर को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: विश्वविद्यालय का निर्माण भी हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा काम है। इसके अलावा जो काम अभी प्राथमिकता में हैं, उनमें झारखंडी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण कराना शामिल है। दूसरी प्राथमिकता रामपुर से खगईजोत होते हुए चौउरखाता रोड और कालू बनकट तक जाने वाली सड़क का निर्माण है। यह सड़क भी हमारे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सवाल : यूजीसी और एसआईआर को लेकर चुनाव में क्या प्रभाव पड़ेगा? जवाब: यह मामला हमारे केंद्रीय नेतृत्व के अधीन है, इसलिए इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। सवाल : क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: पार्टी जिस लायक समझेगी, हम उसी के अनुसार काम करेंगे। हम पार्टी के सिपाही हैं। यदि पार्टी मुझे तीसरी बार चुनाव लड़ने का मौका देती है तो जनता के आशीर्वाद से इस सीट को फिर से भाजपा की झोली में डालने का प्रयास करूंगा। सवाल : क्या आपको इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी उम्मीदवार घोषित करेगी और यह सीट तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा मजदूरों के भुगतान की मांग:जौनपुर में रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने पर सरकार को घेरा
    Next Article
    शिक्षक आत्महत्या मामले में बीएसए-लिपिक के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी:देवरिया में दोनों पर इनाम राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये की, गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment