Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औराई में ITI चालू, इंटर कॉलेज बनवा रहा हूं:विधायक दीनानाथ भास्कर बोले– मिर्जापुर तक सड़कें बनवाई, 2027 में पार्टी कहेगी आराम करो तो करूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही की आरक्षित विधानसभा सीट औराई से लगातार दो बार भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का दावा है कि मैंने 15 पुल पास कराए हैं। रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की घोषणा हो चुकी है। जिले के विकास के लिए 60 सड़कें स्वीकृत कराई हैं। अभी खुद को एक नंबर कम दूंगा। उनका मानना है कि 2027 में भी टिकट का दावेदार रहूंगा। विधायक से भास्कर रिपोर्टर ने खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले अपने चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अभी 1 वर्ष बचा है, इसलिए 10 नंबर में से हम 9 नंबर देंगे। एक वर्ष पूरा हो जाएगा तो 10 पूरा नंबर हो जाएगा। सवाल: आपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कौन से बड़े कार्य कराए? जवाब: 15 पुल पास कराए हैं। जिसमें से 13 बनकर तैयार हो चुके हैं। दो का काम जारी है। रामपुर पक्का पुल में भी हमारा काफी प्रयास रहा, जो बन रहा है। रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का भी घोषणा कर दी गई है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। आईटीआई कॉलेज बनकर चालू हो गया है। इंटर कॉलेज बन रहा है, जिसमें आवास की भी व्यवस्था है। पशु चिकित्सालय के लिए 45 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण कराया गया। मिर्जापुर से भदोही ,माधोसिंह से खमरिया, खमरिया से टेढवा तक सड़क बनने जा रही है। असनाव मानिकपुर से उगापुर, ज्ञानपुर से लालानगर तक की सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। 60 सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जो बनवा दी जाएंगी। सवाल: कौन से बड़े काम होने से रह गए हैं? जवाब: मोहनपुर गांव से भाला तक, भाला से भगवानपुर तक, बनौटी से उचेठा तक, उचेता से ममहर तक सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। वो भी जल्द स्वीकृत हो जाएगी। ज्ञानपुर से पनौती तक सड़क का विशेष मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। सवाल: इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यह तो पार्टी का फैसला है। जनता मानती है कि हम दावेदार हैं, इसलिए विधायक हैं। सवाल:क्या इस बार भी पार्टी आपको टिकट देगी? जवाब: पार्टी टिकट देगी तो लड़ेंगे। पार्टी कहेगी कि आराम करो तो आराम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को पानी-गुड़ पिलाया:मुगलसराय में कतार में खड़े लोगों को राहत; कोरोना काल-नोटबंदी को याद किया
    Next Article
    Dhurandhar 3: 'धुरंधर 2' के रिलीज के पहले ही तीसरे पार्ट की चर्चा हुई तेज, क्या रणवीर सिंह की फिल्म बनेगी फ्रेंचाइजी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment