Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमों के विरोध में प्रदर्शन:यूपी प्रभारी बोले- कानपुर में कानून व्यवस्था नहीं, विधानसभा स्पीकर के इशारे पर काम हो रहा

    1 hour ago

    1

    0

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राम मंदिर चढ़ावे को लेकर दिए गए बयान के विरोध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार प्रदर्शन कानपुर में कर रहे थे, बीते दिनों सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ किए गए पोस्ट के बाद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को कानपुर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल हुए। धरने का नेतृत्व कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने किया। सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलबाग में नारेबाजी की। ‘कानपुर में कानून व्यवस्था का राज नहीं’ कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कानपुर में ऐसा लगता है कि कोई कानून व्यवस्था का राज नहीं है। ऐसा लग रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है।" राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अगर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं या विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, तो उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस आज कानपुर में धरना प्रदर्शन कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दर्ज हुआथा मुकदमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद मुकदमा दर्ज होने का मामला भी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दबाव में निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने अजगरा संवाद-2026 की तैयारियों की समीक्षा की:प्रतापगढ़ में हर ग्राम पंचायत-वार्ड से होगा एक प्रतिभागी का चयन
    Next Article
    एथनॉल बनने से ₹65 पहुंची चीनी, त्योहारी मिठास हुई फीकी:पेट्रोल में ​गन्ने का इस्तेमाल बढ़ने से उछले दाम; व्यापारी बोले- ₹70 के पार पहुंचेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment