Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने सपा को 55 सीटों की पहली लिस्ट सौंपी:दो लिस्ट और देगी; रामगोपाल बोले- 2-3 दिन में सब फाइनल कर लेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को पहली बैठक हुई। दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक में कांग्रेस ने 'A' कैटेगरी की 55 सीटों की सूची सौंपी। ये वो सीटें हैं, जिन्हें कांग्रेस हर-हाल में चाहती है। मंगलवार को 'B' और 'C' कैटेगरी की सीटों पर चर्चा होगी। 'B' कैटेगरी में वो सीटें हैें, जहां कांग्रेस ने पिछले चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि 'C' में ऐसी सीटें हैं, जहां जातीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। B कैटेगरी में 55 और C में करीब 70 सीटें बताई जा रही हैं। तीसरे दिन यानी बुधवार को सभी सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। अंतिम मुहर अखिलेश यादव और राहुल-प्रियंका लगाएंगे। बैठक के बाद प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा- एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- भाजपा बहुत परेशान है। उनकी परेशानी बढ़ने वाली है, यह तय है। भाजपा परेशान क्यों है? जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी परेशान नहीं है तो भाजपा क्यों परेशान है? हमें उनकी परेशानी समझ आ रही है। उधर, इस बैठक के पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा- अगर कांग्रेस को अधिक सीटें भी देनी पड़े तब भी हम समझौता के लिए तैयार हैं। दरअसल, दोनों पार्टियों ने सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं। दोनों टीमें तीन दिनों तक एक-एक सीट के चुनावी समीकरणों पर चर्चा करेंगी और आगे की रणनीति तैयार करेंगी। बैठक में सभी 403 सीटों पर चुनावी तालमेल का खाका तैयार किया जाएगा। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और किन क्षेत्रों में किस दल का उम्मीदवार उतरेगा, इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दोनों कमेटियां अपने-अपने आलाकमान को सौंपेंगी। इसके बाद दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला लेंगे। पहले जानिए किस दल की कमेटी में कौन? सपा की 4 सदस्यीय कमेटी की अगुवाई प्रो.रामगोपाल करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। कांग्रेस की 5 सदस्यीय कमेटी की अगुवाई अजय माकन करेंगे कांग्रेस ने भी सपा के साथ सीटों पर बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा ने कहा- कल हम फिर बैठेंगे बैठक के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा- हम लोगों ने आपस की बात की। दोनों ने अपनी बात रखी, हमने अपनी बात रखी। मैं बता दूं कि दोनों पक्षों के नेतृत्व में लगातार बात हो रही थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। कल हम फिर बैठेंगे। इसके बाद हम इस चर्चा को आगे ले जाएंगे। मुश्किल से तीन-चार दिनों में सब चीजें तैयार हो जाएगी। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- दोनों दलों का एक-दूसरे पर भरोसा यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- दोनों (कांग्रेस और सपा) की सहमति है। दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। दोनों मिलकर गठबंधन करेंगे। यह लगभग तय है और सम्मानपूर्ण तरीके से समझौता होगा। पहले 17 नवंबर को होनी थी मीटिंग दोनों दलों के बीच पहले 17 नवंबर को बैठक होनी थी, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया था। सोमवार को दोनों दलों के नेता कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर बैठे। प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पिता हैं। सपा बोली- आखिरी फैसला अखिलेश यादव करेंगे सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा- कांग्रेस कितनी सीट चाहती है? उनके पास कौन प्रत्याशी है, कहां वो जीत सकती है? पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी क्या पोजीशन थी? उनके पास कौन से प्रत्याशी हैं, जो जीत सकते हैं। इन सब मुद्दों पर बातचीत होगी। यह बातचीत का दौर प्रथम चरण है। अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व मिल-बैठकर करेगा। कांग्रेस ने पहले 181 सीटें मांगी थी, सपा 55-60 पर अड़ी सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बड़ा अंतर है। कांग्रेस ने पहले 181 सीटों की मांग की थी, जबकि सपा 55 से 60 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं बताई जा रही है। हालांकि, तय हुआ है कि एक-एक सीट का समीकरण और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी के बाद दोनों दल सीट शेयरिंग तय करेंगे। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, बैठक में सीटों की कुल संख्या तय करने के बजाय एक-एक विधानसभा सीट पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सीट बंटवारे का उद्देश्य गठबंधन में मतभेद पैदा करना नहीं, बल्कि उसकी जीत सुनिश्चित करना है। पार्टी का तर्क है कि जिन सीटों पर उसकी स्थिति सपा से बेहतर है, वहां उसे चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।वहीं, सपा की ओर से सीट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करने की हिदायत दी गई है। आजम बोले- हम अधिक सीट देकर भी समझौता को तैयार इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सीट शेयरिंग को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि केंद्र में बैठे नेताओं को कई बार क्षेत्रीय समस्याओं का न तो पूरा इल्म होता है और न ही उनका एहसास। वे राष्ट्रीय मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और क्षेत्रीय समस्याएं नजरअंदाज हो जाती हैं। यूपी में भी कांग्रेस के साथ ऐसा ही हुआ। इसकी वजह अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे तीन अहम मुद्दे रहे, जो दूसरे राज्यों में उसी तरह नहीं थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सबसे ज्यादा जरूरत अनुभव और समझदारी से काम लेने की है। यह सिद्धांत सपा पर भी लागू होता है। अगर कुछ सीटें ज्यादा देकर समझौता बनाए रखना पड़े तो हम तैयार हैं। कांग्रेस को भी कुछ सीटें कम करनी पड़ें तो इसके लिए तैयार रहना चाहिए। हमारा लक्ष्य सिर्फ सीटें जीतना नहीं, बल्कि लोगों को इंसाफ दिलाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने गोली मारकर जान दी
    Next Article
    एयरपोर्ट पर बैग में खैनी-चूना मिलने पर हिरासत में लिया:आजमगढ़ के युवक ने 18 लाख जुर्माना भरा, बहरीन में 18 दिन तक कैद में रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment