Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरपोर्ट पर बैग में खैनी-चूना मिलने पर हिरासत में लिया:आजमगढ़ के युवक ने 18 लाख जुर्माना भरा, बहरीन में 18 दिन तक कैद में रहा

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के रहने वाले सौरभ राय को बहरीन एयरपोर्ट पर बैग में खैनी और चूना मिलने के बाद हिरासत में ले लिया गया। करीब 20 दिन तक विदेश में परेशानियां झेलने के बाद वह शनिवार को सकुशल घर लौट आए। सौरभ का कहना है कि बहरीन पुलिस और सीआईडी की हिरासत में उन्हें 18 दिन तक 16 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले एसी कमरे में रखा गया। ठंड से बचने के लिए कंबल तक नहीं दिया गया। मुझे केवल एक हल्की चादर के सहारे रात गुजारनी पड़ती थी। पूछताछ के दौरान अधिकारी बार-बार मुझसे खैनी और चूना ले जाने का उद्देश्य पूछते थे। ये है पूरा मामला अहिरौला थाना क्षेत्र के भवरूपुर के रहने वाले सौरभ राय (35) पुत्र जगदीश राय सऊदी अरब के अल-कतीफ, दम्माम में निजी ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। सौरभ ने बताया कि 29 अक्टूबर को मुंबई से बहरीन एयरपोर्ट पहुंचने पर कस्टम विभाग ने उनके सामान की जांच की। इस दौरान बैग में चुनौटी, सुर्ती और चूना मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनका मोबाइल और बैग भी जब्त कर लिया गया। इसके बाद उन्हें बहरीन पुलिस और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया गया। वहां उनसे लगातार पूछताछ की गई कि वह ये सामान तस्करी के लिए ले जा रहे थे या किसी दूसरे उद्देश्य से। वकील की फीस और जुर्माने समेत चुकाए 7200 बहरीन दिनार सौरभ ने बताया- हिरासत के दौरान उन्हें 16 डिग्री तापमान वाले कमरे में रखा जाता था। वहां लगातार एसी चलता रहता था, लेकिन ठंड से बचने के लिए न कंबल दिया गया और न गर्म कपड़े। केवल हल्की चादर के सहारे उन्हें करीब 18 दिन बिताने पड़े। इस बीच परिवार ने बहरीन में परिचितों के जरिए वकील की व्यवस्था की। मुझे जुर्माना भरने या जेल की सजा भुगतने का विकल्प दिया गया था। आखिरकार वकील की फीस और जुर्माने सहित कुल 7200 बहरीन दिनार यानी 17.1 लाख रुपए चुकाने के बाद 18 नवंबर को कोर्ट से उनकी रिहाई हुई। रिहाई के बाद मैं सऊदी अरब पहुंचा। वहां से चेन्नई और दिल्ली होते हुए सड़क मार्ग से अपने घर आया। हिरासत के दौरान और वापसी के सफर में तबीयत खराब हो गई। फिलहाल वह टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने अधिकारियों से मांगी थी मदद सौरभ के बड़े भाई ऋषभ राय ने बताया कि 29 अक्टूबर को बहरीन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भाई से संपर्क टूट गया था। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर 12 नवंबर को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें विदेश मंत्रालय के माध्यम से मदद दिलाने की मांग की गई थी। बाद में बहरीन में परिचितों की मदद से वकील की व्यवस्था हो सकी। ऋषभ ने सौरभ की वापसी में सहयोग के लिए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों का आभार जताया। सौरभ की सकुशल वापसी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी उनके घर पहुंचकर बयान दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक की घर वापसी की सूचना मिली है। संबंधित थाने से पुलिसकर्मियों को भेजकर पूरे मामले की जानकारी ली गई है और उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने सपा को 55 सीटों की पहली लिस्ट सौंपी:दो लिस्ट और देगी; रामगोपाल बोले- 2-3 दिन में सब फाइनल कर लेंगे
    Next Article
    मां-बाप और 17-साल के बेटे को कार ने रौंदा, मौत:गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे, मथुरा से शादी में शामिल होने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment