Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस सांसद के दामाद को अखिलेश ने सपा जॉइन कराई:इमरान मसूद ने कहा था- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद गुरुवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शायान अभी तक कांग्रेस में थे। इसे पश्चिमी यूपी की राजनीति का बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। शायान ने लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। शायान काजी परिवार से आते हैं। इस परिवार की सहारनपुर की राजनीति में लंबे समय से पकड़ रही है। इसलिए शायान का सपा में शामिल होने को यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को शायान मसूद अपने पिता शाजान मसूद के साथ सीधे लखनऊ पहुंचे। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश ने शायान मसूद को पार्टी का लाल-हरा पटका पहनाया। उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर हो रहे हैं। इमरान ने कहा था- परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा शायान के पार्टी बदलने के पीछे उनके ससुर इमरान मसूद के एक बयान को माना जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले इमरान मसूद ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मौका मिलना चाहिए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कहा जाने लगा था कि इमरान मसूद के परिवार की नई पीढ़ी की चुनावी राजनीति में एंट्री नहीं होगी। हालांकि, दामाद और ससुर के बीच किसी विवाद या मतभेद की बात सामने नहीं आई है। बेहट सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे शायान राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से चर्चा थी कि शायान मसूद 2027 में बेहट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह इमरान मसूद के समर्थन में सक्रिय रहे थे। चुनाव के बाद सहारनपुर में लोगों की समस्याएं सुनने और अधिकारियों से संपर्क करने में भी उनकी सक्रियता नजर आई थी। इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित कार्यालय में भी शायान की मौजूदगी चर्चा में रही थी। जुलाई से ही सपा में जाने को तैयार थे शायान शायान मसूद के सपा नेतृत्व के संपर्क में होने की चर्चा जुलाई महीने से चल रही थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद उनके जल्द सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। काजी परिवार की सियासी विरासत भी अहम शायान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के पौत्र और शादान मसूद के बेटे हैं। काजी परिवार का सहारनपुर की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। परिवार के कई सदस्य अलग-अलग समय में कांग्रेस और सपा समेत विभिन्न दलों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में काजी परिवार की नई पीढ़ी के युवा चेहरे का सपा में जाना पश्चिमी यूपी की राजनीति में अहम माना जा रहा है। सपा को मिलेगा फायदा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा पश्चिमी यूपी में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में शायान की एंट्री से पार्टी को सहारनपुर में एक युवा चेहरा मिला है। जिसकी पहचान काजी परिवार और इमरान मसूद के परिवार से जुड़ी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सपा शायान को संगठन में क्या जिम्मेदारी देती है? क्या उन्हें बेहट विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा? वहीं, कांग्रेस के लिए भी यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शायान के सपा में जाने का सहारनपुर की स्थानीय राजनीति पर कितना असर पड़ता है? सपा विधायक से लड़ते रहे इमरान, अखिलेश ने दामाद को अपने साथ जोड़ा सहारनपुर में 18 अगस्त को एक बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई थी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में नाली निर्माण से जुड़े एक मुद्दे पर दोनों नेता आमने-सामने आ गए थे। तब आशु मलिक ने कहा था- चाय-पकौड़ी खाने थोड़ी आए हैं? इस पर इमरान मसूद ने जवाब दिया कि आप नियमों में रहिए। काफी देर तक दोनों नेता एक-दूसरे की बात का जवाब देते रहे थे। इस घटनाक्रम के बाद गुरुवार को इमरान के दामाद शायान को अखिलेश यादव ने सपा में शामिल करा लिया। इसे राजनीतिक गलियारे में इमरान मसूद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन:सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चंदा-चढ़ावा चोरी को कांग्रेस बनाएगी मुद्दा:राजेंद्र पाल गौतम बोले-आस्था से धोखा, एक सप्ताह में घर-घर जाएंगे
    Next Article
    UP में 23 नए IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली:IITian दिनेश गोदारा अयोध्या ASP बने; दिल्ली के शुभम जैन वाराणसी भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment