Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में 23 नए IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली:IITian दिनेश गोदारा अयोध्या ASP बने; दिल्ली के शुभम जैन वाराणसी भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 23 नए IPS अधिकारियों को रेगुलर पोस्टिंग दी गई है। इनमें 2023 के 12 और 2024 बैच के 11 अफसर शामिल हैं। DGP कार्यालय ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे अफसरों की पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए। सभी अधिकारी हाल ही में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) से ट्रेनिंग पूरी करके लौटे हैं। ट्रेनिंग के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात किया गया है। IPS दिनेश गोदारा को अयोध्या भेजा गया है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 150वीं रैंक हासिल की थी। वह मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के नगरासर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने IIT गुवाहाटी से बीटेक (केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) की डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी से 18 लाख रुपए सालाना का जॉब ऑफर मिला था, जिसे छोड़कर उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी चुनी। जानिए किस अफसर को कहां मिली जिम्मेदारी हैदराबाद में चल रही थी ट्रेनिंग ये सभी यंग आईपीएस अधिकारी 22 जून से 21 अगस्त तक हैदराबाद स्थित एनपीए (NPA) में अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे। ट्रेनिंग पूरी होते ही डीजीपी मुख्यालय ने इन्हें फील्ड में उतरने का आदेश जारी कर दिया। जिलों और कमिश्नरेट में इनकी पहली तैनाती से पुलिसिंग को और धार मिलेगी। ----------- ये भी पढ़ें- लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस सांसद के दामाद को अखिलेश ने सपा जॉइन कराई:इमरान मसूद ने कहा था- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा
    Next Article
    जिस थाने में निकाह, उसी थाने में 3 तलाक:POCSO केस के बाद हुआ निकाह, अब 10 लाख और स्कॉर्पियो-N की मांग, पति समेत 7 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment